Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Holi 2023 Upay: गुलाल से कर लें ये आजमाए हुए अचूक टोटके, वैवाहिक जीवन में लौट आएगा प्यार का रंग
जब घर परिवार में खुशियों का माहौल हो तो हर दिन होली और रात दिवाली के समान होती है। लेकिन वहीं जब रिश्तों में टकराव हो तो त्योहारों के दिन भी मायूसी छायी रहती है। पति-पत्नी के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना संभावित है। मगर ये क्लेश बढ़ने लगे तो मानसिक कष्ट देने लगता है।

अपने वैवाहिक जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं तो इस होली बार की होली की तारीख याद कर लें। माना जाता है कि होली के दिन किये गए तंत्र-मंत्र, टोटके और उपाय कारगर साबित होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से कुछ कारगर और अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं जिससे पति पत्नी के रिश्ते में कम होता प्यार फिर से जाग उठेगा।

अशोक के पत्ते से करें उपाय
यदि आप अपने दांपत्य जीवन में प्रेम का रंग भरना चाहते हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। होली के दिन अशोक पेड़ की दो पत्तियां लें और पीले रंग के गुलाल से एक पत्ते पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और दूसरे पर अपने जीवनसाथी का नाम लिखें। अब इसे अपने इष्ट देव के चरणों में रख दें। पति और पत्नी साथ में इस उपाय को करें।

राधा कृष्ण से जुड़ा उपाय
होली के उत्सव में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का स्मरण किया जाता है। आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख शान्ति के लिए होली के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप राधा-कृष्ण के चरणों में अपने जीवनसाथी के साथ गुलाल चढ़ाएं। सच्चे मन से उनका आशीर्वाद मांगे।

शिवपार्वती का भी लें आशीर्वाद
होली के दिन माता पार्वती और महादेव का आशीर्वाद भी जरूर लें। इस उपाय के लिए दंपत्ति मिल कर भगवान के चरणों में खूब गुलाल चढ़ाए। अब इसी गुलाल से अपने जीवनसाथी को भी रंग दें।

एक मुट्ठी गुलाल
होली के पर्व पर आ[ लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें एक मुट्ठी गुलाल बांध दें। अब पति-पत्नी दोनों मिलकर किसी स्थान पर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

गुलाल और कपूर
होली पर्व के दिन आप एक कपड़ा लें और उसमें कपूर का टुकड़ा छिपकर रख लें। अब आप अपने जीवनसाथी के साथ पीपल के पेड़ के पास जाएं और इस कपड़े को वहां बांधकर आ जाएं।

कुत्ते को लगाएं रंग
होली उत्सव के दिन पति और पत्नी यदि किसी काले कुत्ते को हल्का से गुलाल लगा दें और उसके पश्चात् उसे भोजन कराये तो शुभ फल की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन में अगर कड़वाहट आ गयी है तो इस उपाय से उसका निवारण होगा।

गौ माता के लें आशीर्वाद
हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। होली के दिन पति और पत्नी को साथ में गाय के चरणों में गुलाल छिड़कना चाहिए। गाय का आशीर्वाद लें और उन्हें गुड़-रोटी खिलाएं। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
