Latest Updates
-
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद
जीवन के हर तरह के कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं भगवान श्री कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र
भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में पांडवों को कई बार असमंजस की स्थिति से बाहर निकाला था। गीता में दिया उनका ज्ञान आज भी जीवन की कई परेशानियों को हल करने का सीधा मार्ग दिखाता है। यदि व्यक्ति आज के समय में किसी भी तरह की समस्या से घिरा हुआ है तो उसकी सहायता करने के लिए श्रीकृष्ण के चमत्कारी मंत्र ही काफी हैं। आइये जानते हैं उन अमूल्य मन्त्रों के बारे में।

गुरु न होने की स्थिति में गुरुभक्ति का फल प्राप्त करने के लिए
यदि आपका कोई गुरु नहीं है और आप गुरुभक्तिपाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर आप इस मंत्र का जाप करें।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरूम्।।

बाल गोपाल जैसी संतान के लिए
यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं और चाहते हैं कि वह कान्हा जैसा ही नटखटऔर प्यारा हो तो सबसे पहले आप लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करें और इस मंत्र का जप करें।
सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।

जीवन के दुखों से मुक्ति के लिए
यदि आप जीवन में दुःख और कष्टों से त्रस्त आ चुके हैं तो शांत मन से 11 बार इस मंत्र का जप करें।
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतक्लेशनाशय गोविंदाय नमो नम।।

संतान सुख के लिए
यदि निसंतान दंपत्ति इस मंत्र का जप रोजाना 108 बार तुलसी की शुद्ध माला के साथ करेंगे तो उन्हें जरुर खुशखबरी मिल सकती है।
देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए
जीवन में जब परेशान कर देने वाली परिस्थिति का सामना करना पड़े तो इस श्लोक का जप करें।
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।

घर की कलह से छुटकारा पाने के लिए
जिस घर में कलह और क्लेश होता रहता है वहां व्यक्ति कि तरक्की रुक जाती है। घर परिवार की सुख समृद्धि नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में घर के लोगों को जन्माष्टमीके व्रत के साथ इस मंत्र का जप करना चाहिए।
कृष्णायवासुदेवायहरयेपरमात्मने। प्रणतक्लेशनाशायगोविन्दायनमोनम:॥

सफलतापूर्वक प्रेम विवाह के लिए
जिन युवकों के विवाह में विलंब हो रहा या फिर वो अपने पसंद कि शादी करना चाहते हों तो उन्हें श्रीकृष्ण के इस मंत्रका जप 108 बार करना चाहिए।
क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

मनपसंद जीवनसाथी के लिए
जिन युवतियों के विवाह में देरी हो रही है या फिर वो मनपसंद जीवनसाथी चुनना चाहती हैं तो उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए।
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरू ते नम:।।

धन संपत्ति के लिए
यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो आपको रोजाना इस मंत्र का जप करना चाहिए।
यत्र योगेश्वर: श्रीकृष्ण: यत्र पार्थो धनुर्धर:।
तत्र श्रीर्विजयो भूतिध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।



Click it and Unblock the Notifications