Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन इनमें से करें कोई एक उपाय
ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और उनकी भक्ति में ही डूबे रहते हैं।

अपनी बंसी की धुनों पर पूरे गोकुल को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कृष्णा के जन्मदिन के मौके पर मंदिरों में भी खास सजावट की जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप कान्हा की प्रिय सामग्री अर्पित करके उनका विशेष आशीर्वाद पा सकते हैं, जानते हैं उन ख़ास चीजों के बारे में।

तुलसी
बाल गोपाल की पूजा में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें।

राखी
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को राखी बांधे।

मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है इसलिए पूजा में इसे जरूर अर्पित करें।

पारिजात
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अतिरिक्त श्रीकृष्ण को भी पारिजात के फूल बेहद पसंद है। पूजा में इनका प्रयोग जरूर करें।

चांदी की बांसुरी
भगवान श्री कृष्ण का चित्रण बांसुरी के बिना नहीं किया जा सकता है। उनके जन्मोत्सव के मौके पर उन्हें छोटी सी चांदी की बांसुरी चढ़ाएं और पूजा के बाद उसे अपने पर्स में रख लें।

शंख
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के नंदलाल स्वरूप का दूध से अभिषेक करें और इसके लिए शंख का प्रयोग करें।

अनाज तथा फल
जन्माष्टमी के दिन किसी धार्मिक स्थल पर अपने समर्थ अनुसार अनाज तथा फल का दान करें। आप चाहें तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ये वस्तुएं दे सकते हैं।

गाय-बछड़े की प्रतिमा
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा ले आएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications