Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Jyeshtha Purnima Upay: जीवन में बढ़ेगा सौभाग्य, पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की काफी अधिक महत्ता बताई गई है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस साल की स्थिति को देखते हुए घर पर ही गंगाजल मिले पानी से स्नान कर लें। इस दिन प्रभु का ध्यान और दान-दक्षिणा करने का भी महत्व बताया गया है। कुछ ऐसे उपाय हैं जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

चंद्रदेव पूजन
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव का पूजन करना लाभकारी होता है। इस मौके पर दूध में चंदन और शहद मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।

विष्णु-लक्ष्मी पूजा
पूर्णिमा तिथि का दिन बहुत विशेष होता है। इस तिथि पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके साथ श्रीहरि का पूजन अवश्य करें।

पीपल की पूजा
जीवन में यदि आप कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो इस दिन पीपल के वृक्ष पर कुछ मीठा अर्पित करें। इसके बाद जल चढ़ाएं। व्यापार में लाभ पाना चाहते हैं तो एक लोटे में पानी लें और इसमें थोड़ा कच्चा दूध और बताशा मिलकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

घी का दीप
ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ दिन पर माता लक्ष्मी का पूजन करें और उनकी प्रतिमा के समक्ष घी का दीप जलाएं। इस उपाय से घर में सकारात्मकता का आगमन होगा। साथ ही मां की विशेष कृपा भी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
