Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कुंडली दोष से मुक्ति, वशीकरण और नौकरी में लाभ भी दिलाता है काजल, जानें तरीका
अब तक आपने काजल का इस्तेमाल सिर्फ आंखों की खूबसूरती में इजाफा करने के लिए किया होगा और हर महिला के बेसिक मेकअप में ये शामिल रहता है। मगर शायद आपको इस बात की जानकारी न हो कि काजल का इस्तेमाल टोटके और ज्योतिष उपाय के तौर पर भी किया जाता है। यही वजह है कि बच्चे हो या बड़े, बुरी नजर से बचने के लिए काजल लगा दिया जाता है। जानते हैं कि काजल की मदद से कौन से टोटके किये जा सकते हैं जो आपके जीवन में आ रही समस्या को कम कर देंगे।

घर में चल रहा तनाव
यदि परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मधुर नहीं है और मनमुटाव हो रहा है तो आप शनिवार के दिन पानी वाला नारियल लें और उसे काले कपड़े में लपेट दें। अब इस पर काजल से 21 बिंदियां लगा कर घर के बाहर टांग दें।

मंगल का नकारात्मक प्रभाव
यदि आपकी कुंडली में मंगल नकारात्मक प्रभाव दे रहा हो तो आपको आंखों में सफेद सुरमा लगाना चाहिए। इससे मंगल का शुभ प्रभाव मिलने लगेगा।

नकारात्मकता से परेशान
अपने अंदर की नकारात्मकता का नाश करने के लिए आप शनिवार के दिन एक शीशी में काला सुरमा भर लें। अब इसे सिर से पैरों तक नौ बार वारकर जमीन के नीचे दबा दें और पलट कर न देखें, लाभ होगा।

नौकरी से जुड़ी समस्या
अगर आपके मन में नौकरी जाने का डर है या फिर आप तबादले से बचना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए है। आप पांच ग्राम की एक डली सुरमा लें और उसे जमीन में दबा दें। याद रहे कि पांच ग्राम की एक ही डली हो। इस टोटके से नौकरी पर आया खतरा टल जाएगा और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है।

शत्रु से परेशान
यदि जीवन में शत्रु पक्ष हावी हो रहा है तो आप छोटे आकार में चांदी के पांच सांप बनवाएं और उसकी आंखों में सुरमा लगाकर पैरों के नीचे दबाकर सोएं। ऐसा आपको 21 दिनों तक करना है, इस उपाय से शत्रु से आपको कोई हानि नहीं होगी।

राहु की अशुभ स्थिति
यदि राहु अशुभ भाव या स्थिति में है तो जीवन में धोखा, धन की हानि, दुर्घटना आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप बहते हुए पानी में 400 ग्राम सुरमा बहा दें।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए
आप शनिवार की रात में सोने से पहले काजल जरूर लगाएं। अगले दिन आपको सकारात्मकता का एहसास होगा।

वशिकरण के लिए
रवि पुष्य योग अर्थात रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में गूलर के फूल और कपास की रूई को मिलाकर बत्ती बनाएं। अब उस बत्ती को मक्खन से जलाएं। जलती हुई बत्ती की ज्वाला से काजल निकालें। माना जाता है कि इस काजल को रात में अपनी आंखें में लगाने से सारा जग वश में हो जाता है। याद रहे कि ऐसा काजल आप किसी के साथ साझा न करें।



Click it and Unblock the Notifications
