Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
कार्तिक पूर्णिमा के दिन इनमें से कर लें कोई एक उपाय, धन प्राप्ति की खुलेंगी राहें
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक का होता है। सनातन धर्म में कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का ख़ास महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन गुरु नानक देव जी की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। इस वजह से इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा कहा गया।

कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान दक्षिणा, दीपदान, पवित्र नदी में स्नान, भगवान की पूजा और हवन आदि करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इन कार्यों का कई गुना फल जातक को मिलता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया। कार्तिक पूर्णिमा जैसे शुभ दिन पर कई ऐसे उपाय किये जा सकते हैं जो आपको आर्थिक फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे।

साफ़-सफाई
यदि आप घर में लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो उनके लिए आपको घर साफ़ सुथरा रखना जरुरी है। अपने घर को बिल्कुल गंदा न छोड़ें। अपने घर को भी सजाएं।

बनाएं स्वास्तिक
आप अपने घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

चांद के दर्शन
कार्तिक पूर्णिमा की रात में चांद का दीदार जरुर करें। उन्हें मिश्री और खीर का भोग चढ़ाएं।

गोदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। इस दिन गोदान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

दीपदान करें
घर परिवार की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। अगर आप किसी नदी में जाकर दीप दान नहीं कर सकते हैं तो घर के पास किसी मन्दिर में जाकर दीप दान जरुर करें।

इन चीजों का करें दान
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चावल, शकर और दूध का दान करें। इस दिन बहुत थोड़ी मात्रा में इन चीजों को नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
