Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सुपारी के खास उपायों से पलट सकती है किस्मत, जानें कैसे लौटाएं घर की खुशहाली
देश और दुनिया में कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल गयी है। लोगों के लिए अपना घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। हर घर की आर्थिक स्थिति को बड़ा झटका लगा है। व्यापार और नौकरी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अब हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

आज इस लेख के माध्यम से सुपारी के कुछ उपायों के बारे जानते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। गौरतलब है कि सुपारी गणपति भगवान का प्रिय है। इससे जुड़े उपायों से आपकी आर्थिक समस्या का हल जरूर निकलेगा।

सौभाग्य वृद्धि के लिए उपाय
जब पूजा में सुपारी का प्रयोग किया जाता है और जनेऊ चढ़ाकर इसकी पूजा की जाती है तो ये अखंडित सुपारी गौरी गणेश का प्रतीक बन जाती है। आप पूजा के पश्चात सुपारी को अपने धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इस उपाय से घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आप अपनी तिजोरी में सुपारी को कलावे में बांधकर रख सकते हैं।

व्यापार में सफलता पाने के लिए
इस उपाय के तहत शनिवार की रात को पीपल की पेड़ की पूजा करें और सुपारी के साथ एक रुपए का सिक्का रख दें। अब अगले दिन पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लें और उस सुपारी तथा सिक्के को उस पर रखकर लाल धागा बांध दें। अब इसे ले जाकर अपनी तिजोरी में रख दें। आपका व्यापार जरूर बढ़ेगा।

प्रयास हो रहे हैं विफल
यदि आप किसी काम के लिए बार बार प्रयास कर रहे हैं, मगर इसके बावजूद आपका काम बन नहीं पा रहा है तो सुपारी से जुड़ा ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। घर से उस काम के लिए निकलते समय एक जोड़ा लौंग और सुपारी अपने पर्स में रख लें। उस काम के समय लौंग मुंह में रखें और सुपारी को मंदिर में गणेशजी के सामने रख दें। आपके रुके हुए काम जरूर पूरे होंगे।

संतान की शादी में आ रही है अड़चन
यदि आपके बच्चों के विवाह में किसी भी तरह की देरी हो रही है या फिर अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आपको सुपारी का यह विशेष उपाय करना चाहिए। सुपारी लें और इसे अबीर लगाकर एक चांदी के डिब्बे में रखें और इसे पूजा स्थान पर शुभ पूर्णिमा के मौके पर स्थापित कर दें। आपको जरूर अच्छा रिश्ता मिलेगा और विवाह जल्द संपन्न होगा।

कामकाज में परेशानी दूर करने के लिए
इस उपाय के लिए सबसे पहले एक पान का पत्ता लें। अब उस पर सिंदूर और घी से स्वास्तिक का चिन्ह बना दें। अब एक सुपारी पर कलावा लपेट कर उसे इस पत्ते पर रखें और पूजा करें। जीवन में आपके किसी भी काम में आ रही बाधा से आपको मुक्ति मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
