Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
लाल किताब के इन आसान उपायों से नौकरी में होगी तरक्की और मिलेगा प्रमोशन
लोग अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा नौकरी करने में बिता देते हैं। नौकरी के दौरान हर कोई तरक्की और प्रमोशन चाहता है। बहुत खुशकिस्मत होते हैं वो लोग जिन्हें अपने काम के मुताबिक नौकरी में लाभ मिलता जाता है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इन लोगों को प्रमोशन के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर जो लाभ इन्हें मिलता है वो बहुत कम होता है।

इस स्थिति में लाल किताब के उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें बताए गए टोटकों को लोग बहुत आसान और कारगर मानते हैं। इन्हें हर कोई आजमा सकता है और लाभ पा सकता है। अगर आप भी अपनी नौकरी में कामयाबी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं मगर बात नहीं बन पा रही है तो लाल किताब के टोटकों को एक बार आजमा सकते हैं।

1.
नौकरी में तरक्की और प्रमोशन का गहरा रिश्ता सूर्य से होता है और ये अधिकारियों का कारक ग्रह है। अगर आप अपनी जॉब में सफलता पाना चाहते हैं तो सूर्य को अनुकूल बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप 43 दिनों तक रोजाना जल में रोली और लाल फूल मिलाकर सूर्य को ये जल चढ़ाएं।
2.
दान पुण्य का काम करके भी ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। वीरवार के दिन आप बेसन के लड्डु, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
3.
कार्यक्षेत्र में उतर चढाव की स्थिति है तो आप 43 दिनों तक मंदिर जाएं और वहां तीन केले चढ़ाएं। आप किसी गरीब को भी ये केले दे सकते हैं।

4.
हर ग्रह की अपनी एक खासियत होती है। गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, धन और उन्नति का कारक माना गया है। गुरु ग्रह का उपाय करने के लिए आप हल्दी या फिर केसर का तिलक लगाएं।
5.
आप स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने जन्ममास अर्थात जिस महीने में आपका जन्म हुआ है उस माह में गुरुवार के दिन गाय को मीठी रोटी या फिर केला खिलाएं।
6.
कार्यक्षेत्र में सुगमता से आगे बढ़ने के लिए कहीं ना कहीं बॉस के साथ मधुर रिश्ते रहना भी जरूरी होता है। आप अपने बॉस को रविवार के दिन खीर खिलाएं, सकारात्मक प्रभाव होगा।

7.
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को शांत करने में पूजा पाठ के साथ रत्न भी मदद करते हैं। आप नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो माणिक्य रत्न धारण करें।
8.
लाल किताब के उपाय के अनुसार आप 43 दिनों तक सौंफ का दान करके भी लाभ पा सकते हैं।
9.
नौकरी में यदि स्थिरता की कमी है तो शनिवार के दिन किसी वीरान जगह में जाकर जमीन में सुरमा दबा दें।



Click it and Unblock the Notifications
