Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
गरीबी दूर करना चाहते हैं तो भगवान श्री कृष्ण के बताये ये पांच उपाय आज़माएं

भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए ताकि पृथ्वी पर धर्म को कायम रखकर वो मनुष्यों की मदद कर सकें। इन्हीं में से एक था उनका श्री कृष्णा अवतार जिसने असंख्य लोगों को प्रभावित किया।
त्रेता युग में आए भगवान श्री कृष्ण का जीवन ही उदाहरणों से भरा रहा और समय आने पर वो अपने भक्तों की रक्षा करने से भी पीछे नहीं हटे। वो हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।

पुराने समय में साधू संतों ने कृष्ण भगवान के उपदेशों को लिखित रूप दिया था जिनका साक्ष्य आज भी मौजूद है। ये ज़रूरतमंदों के लिए किसी मार्गदर्शक से कम नहीं है। उन लेखों में से आज हम आपके लिए वो पांच उपाय लेकर आये हैं जो आपके घर से गरीबी को कोसों दूर ले जाएगा।

जलाएं घी का दिया
प्राचीन समय से अपने परिवार के कुल देवी या देवता के सामने दीपक जलाने की प्रथा चली आ रही है। जहां कुछ लोग शाम के समय दिया जलाना सही मानते हैं तो वहीं कई लोग सुबह के समय दिया जलाना शुभ समझते हैं। बहरहाल, हिंदू धर्म के अनुसार व्यक्ति को सुबह और शाम दोनों वक़्त घी का दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में निर्धनता नहीं आती है।

पानी देना
हमारे लिए मेहमान भगवान के समान होता है। उनका पूरा मान सम्मान हमें करना चाहिए। जब कोई व्यक्ति हमारे घर आए उसे सबसे पहले पानी देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी प्यासे की दुआ सबसे ज़्यादा शक्तिशाली होती है। इसलिए घर आए मेहमान को पानी दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि ग्रह नक्षत्रों की स्थिति अशुभ होने पर मेहमानों को पानी पिलाने से भी कोई लाभ नहीं होता है।

शहद
हमें घर में शहद रखना चाहिए। शहद भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। ये घर की सबसे साफ सुथरी जगह पर रखें। शहद पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह ले आता है। साथ ही, ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।
Most Read:जनवरी 2019 का ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए

पवित्र तिलक
माना जाता है कि तिलक दिमाग को शांत और स्थिर रखता है। ज्योतिषविदों के अनुसार व्यक्ति को अपनी राशि या जन्म कुंडली के अनुसार सिंदूर, चंदन आदि का तिलक लगाना चाहिए। आप विशेषज्ञों की मदद लेकर अपने लिए उत्तम तिलक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये लंबी अवधि में प्रभावशाली साबित होगा और घर से गरीबी दूर रखने में मदद करेगा।

मां सरस्वती की वीणा
आमतौर पर वीणा को घरों में सजावट के सामान की तरह रखा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये मालूम है कि घर में वीणा रखने से अपने किसी भी प्रोजेक्ट को वक़्त पर पूरा करने में मदद मिलती है। आपके सभी आर्थिक और गैर आर्थिक काम वीणा की मौजूदगी के कारण कामयाब हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications