Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Chandra Grahan 2021: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, आने वाला वर्ष होगा ख़ास
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने की भी मनाही होती है। मगर ये समय सिद्धि प्राप्त करने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ग्रहण काल को इतना विशेष बताया गया है कि इस दौरान मंत्र जाप करने के लिए माला की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस लेख में हम कुछ ऐसे मंत्र बता रहे हैं जिनका जाप चंद्र ग्रहण के दौरान किया जाए तो कई गुना फल की प्राप्ति होती है और साथ ही चंद्र देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

साल 2021 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
नवंबर की 19 तारीख को साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि भी है। चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
1. बगलामुखी मंत्र
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।
2. लक्ष्मी प्राप्ति हेतु तांत्रिक मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:।
3. ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
4. नौकरी एवं व्यापार में वृद्धि हेतु प्रयोग
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
5. ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।
6. ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।
7. ॐ सों सोमाय नमः।
8. वाक् सिद्धि हेतु मंत्र
ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:
9. ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
10. कानूनी लड़ाई में जीत हासिल के लिए
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।
इसमें 'सर्वदुष्टानां' की जगह जिससे छुटकारा पाना हो उसका नाम लें।

चंद्र ग्रहण दौरान इस विधि से करें मंत्र का जाप
जिस व्यक्ति के मन में छल-कपट होता है उसकी प्रार्थना का प्रभु कभी स्वीकार नहीं करते हैं। सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया कार्य सदेव सफल होता है। चंद्र ग्रहण के दिन चाहे आप सिद्धि प्राप्त करने चाहते हैं या फिर आप जीवन में सकारात्मकता का वास चाहते हों आपको पूर्ण विश्वास के साथ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप उस दौरान अच्छी सुगंध वाला अगरबत्ती जला लें। इससे मन भटकने से बचेगा और पूरा ध्यान केवल प्रभु के स्मरण में रहेगा। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और आशीर्वाद मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
