Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
माघी पूर्णिमा पर इन उपायों से होगी धनवर्षा, जानें माता लक्ष्मी को घर बुलाने के आसान उपाय
हिन्दू रीति रिवाज़ में पूर्णिमा तिथि का बहुत विशेष महत्व होता है। कई महत्वपूर्ण त्यौहार भी पूर्णिमा तिथि को पड़ते हैं। माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। सनातन धर्म में इस तिथि की खास महत्ता बताई गयी है। इस पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु की आराधना की जाती है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, दान और जप करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन आश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि की युति होने से खास संयोग भी बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक संकट दूर होते हैं। चलिए जानते है इस वर्ष पड़ रही माघ पूर्णिमा की तिथि और इस दिन किये जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में।

माघ पूर्णिमा 2022 की तिथि
इस वर्ष माघ पूर्णिमा 16 फरवरी को पड़ रही है। माघ पूर्णिमा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 15 फरवरी, मंगलवार को रात 09:42 बजे प्रारंभ हो रही है, जो कि 16 फरवरी, बुधवार को रात 01:25 बजे समाप्त होगी।

पवित्र स्नान
माघी पूर्णिमा के दिन किये गए स्नान का बहुत महत्व का होता है। इस दिन गंगा स्नान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और जीवन में धन-वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

दान का महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन व्यक्ति द्वारा तिल, घी, गुड़, नमक, कंबल, वस्त्र, पांच प्रकार के अनाज और गाय आदि का दान करना शुभ माना गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों की मदद करें।

लक्ष्मी जी को लगाएं भोग
मां लक्ष्मी को सच्ची श्रद्धा से पीले और लाल रंग की सामग्री अर्पित करें। लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इस कारगर उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कौड़ियों का उपाय
आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों को हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर इनकी पूजा करना चाहिए। अगले दिन उन 11 कौड़ियों/सिक्कों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करके आपके साथ चल रही पैसों से सम्बंधित दिक्कतों का निवारण होने लगेगा।

श्रीसूक्त का पाठ करें
इस दिन श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। साथ ही, माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीया जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

चंद्रदेव की आराधना करें
पूर्णिमा के दिन चन्द्र देव की भी विशेष अराधना की जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन चन्द्र देव को खीर अर्पित करें, और प्रसाद के रूप में चन्द्र रौशनी में रखी हुई खीर को वितरित करें। इस उपाय से आपकी कुंडली में चन्द्र देवता की स्थिति मज़बूत होगी। साथ ही आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।



Click it and Unblock the Notifications