Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है शुभ संयोग, इस करामाती पौधे के साथ घर ले आएं सौभाग्य
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व शनि प्रदोष के बेहद शुभ दिन पड़ने वाला है। 18 फ़रवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव की अराधना की जाती है और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए व्रत उपवास भी किये जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिन कुछ पौधों को घर में लाने से सकारात्मक और अच्छी ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महाशिवरात्रि शमी के पौधों को घर में लगाने से ना केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। भगवान शिव को शमी के पत्ते और फूल भी अर्पित किए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर घर में कैसे लगाएं शमी का पौधा।

इस तरह होगा शमी का पौधा आपके घर के लिए शुभ
शमी के पौधे को घर में शनिवार के दिन लगाना सबसे शुभ होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को ही पड़ने वाला है। अतः इस वर्ष शिवरात्रि के दिन इस विशिष्ट पौधे को घर लाना अत्यंत शुभ होगा।

दिशा का रखें ध्यान
शमी के पौधे को घर में लगाते समय दिशा का ध्यान ज़रूर रखें। शमी के पौधे से घर में सुख, शान्ति, सकारात्मकता और लक्ष्मी का आगमन होता है। लेकिन गलत दिशा में यह पौधा लगाने से इसके लाभ नहीं मिलते हैं। शमी के पौधे को घर के ईशाण कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए।

इन बातों का रखें ख़ास ख्याल
महाशिवरात्रि के दिन शमी के पौधों को घर की बालकनी या आँगन में ही लगाएं।
इसे घर के अंदर या कमरे में ना लगायें।
घर के मुख्य द्वार पर भी शमी का पौधा लगाया जा सकता है। द्वार स्थान हवादार होना चाहिए।
शिवरात्रि पर लगाए शमी के पौधे की नियमित रूप से देखभाल करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
