Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
शिव की विशेष कृपा है इन चीजो में, महाशिवरात्रि के दिन लायेंगे तो होगा दुःख का विनाश, समृद्धि का आगमन
जो शिव की पूजा आराधना करते हैं शिव उनकी दरिद्रता दूर करते हैं।
पूरे संसार की रक्षा के लिए हलाहल विष को को कंठ में धारण करने वाले शिव संकट दूर करने वाले हैं और दुःख का विनाश करने वाले हैं। जो इनकी पूजा अर्चना करता है शिव उसको समृद्धि प्रदान करते हैं। अगर आपको शिव की विशेष पूजा पद्धति नहीं पता है तो भी कोई बात नहीं, कुछ ऐसी चीजे हैं जिनपर शिव की कृपा है, ये चीजे शिव को बहुत प्रिय हैं, अगर आप इन चीजो को शिवरात्रि के दिन घर ले आते हैं तो समझिये साक्षात् शिव की कृपा आपके घर आ गयी। आइये आपको इन चीजो के बारे में बताएं-

महामृत्युंजय यंत्र:
कलियुग में खासतौर पर महामृत्युंजय मन्त्र की विशेष उपयोगिता है। नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और संकट पर विजय प्राप्त करने के लिए महामृत्युंजय मन्त्र बहुत कारगर है। ऐसे में महामृत्युंजय मन्त्र किसी धातु के प्लेट पर उत्कीर्ण की हुई हो तो उसे घर ले आये। शिव की कृपा आएगी।

एक मुखी रूद्राक्ष
संकट दूर करने और समृधि को घर का रास्ता दिखाने में एक मुखी रुद्राक्ष का बहुत उपयोग है। ये शांति और समृद्धि का प्रतीक तो है ही जीवन पर आने वाले संकट को भी दूर करता है। ऐसा कहा जाता है की एक मुखी रुद्राक्ष में शिव का वास होता है। इसे अपने तिजोरी या दुकान के कैश के साथ रखने से धन में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि के दिन एक मुखी रुद्राक्ष लाकर अभिमंत्रित करके रखने से विशेष फायदा होता है।

चांदी के नंदी
नंदी शिव को बहुत प्रिय हैं। आपने देखा होगा की शिव मंदिरों में भक्त गण नंदी के कान में कुछ बोलते हैं। ऐसी मान्यता है की शिव नंदी की प्रार्थना को अस्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए नंदी के माध्यम से शिव तक फरियाद पहुंचाई जाती है। शिवरात्रि के दिन चांदी का नंदी घर ले आइये, समझिये शिव की कृपा आ गयी।

पारद शिवलिंग
ग्रहों की दशा से दुखी हैं, कालसर्प से ग्रसित हैं या फिर पितृ दोष लगा है, ऐसे में शिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर ले आइये। पूरे लगन से पूजा कीजिये। शिव कष्टों को दूर करेंगे और विशेष कृपा की बरसात होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
