Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मार्गशीर्ष माह की हुई शुरुआत, दांपत्य जीवन से लेकर आर्थिक स्थिति पर महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें उपाय
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नौवां महीना मार्गशीर्ष का होता है जो कार्तिक महीने के बाद आता है। मार्गशीर्ष के महीने को अगहन भी कहा जाता है। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उत्तम बताये गए हैं। सोमवार का दिन महादेव को ही समर्पित बताया गया है। मार्गशीर्ष माह के सोमवार की महत्ता कहीं अधिक बढ़ जाती है। इस दिन आप आसान से उपाय करके प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं मार्गशीर्ष महीने के सोमवार के दिन किन उपायों से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

समस्याओं से मुक्ति के लिए
यदि जीवन में आप कई तरह की मुसीबतों से घिरे हुए हैं और आपको समाधान नहीं मिल पा रहा है तो भोलेनाथ पर विश्वास रखें। सच्ची आस्था के साथ सोमवार के दिन प्रात: उठते ही शिवजी के दर्शन करें। इस दिन शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करने से विशेष लाभ होगा।

वैवाहिक जीवन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए
जीवनसाथी के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना आपको करना पड़ रहा है या फिर आपके विवाह में विलंब हो रहा है तो आपको मार्गशीर्ष महीने के सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ा दें।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए
भगवान शिव के मन्दिर जाएं और 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा' मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 11 माला जप करें। इस मंत्र के जाप से आपके जीवन में चल रही पैसों की समस्या का समाधान होगा और स्थिरता आएगी।

मनोकामना पूर्ति के लिए
भगवान उन्हीं इच्छाओं की पूर्ति करते हैं जिसमें किसी दूसरे व्यक्ति के लिए दुर्भावना न हों। यदि आप सच्चे मन से अपना मनोरथ पूर्ति के लिए शिवजी का आशीर्वाद चाहते हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। सोमवार की सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी इच्छा बोलेन और उसे शिवलिंग पर अर्पित कर दें।

व्यवसाय में वृद्धि के लिए
मार्गशीर्ष महीने के सोमवार की सुबह शिव मन्दिर में जाएं और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। इस दूध को तांबे के किसी पात्र में लेकर अपने व्यवसाय स्थल पर जाएं और भोलेनाथ का स्मरण करते हुए इसका छिड़काव कर दें। आप 'ॐ नम: शिवाय:' मंत्र का जप करें। इस उपाय से आपके व्यापार में जरुर तेजी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
