Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
विवाहित महिलाएं दूसरों के साथ भूलकर भी ना बांटे ये 7 चीजें, पति का प्यार हो जाएगा कम
ऐसा अकसर देखा जाता है कि विवाहित महिलाएं अपनी चीजों को दूसरी औरतों के साथ बांट लेती हैं। सामने वाले किसी रिश्तेदार या सहेली ने तारीफ क्या की, वो तुरंत उन्हें वो देने के लिए तैयार हो जाती हैं। शेयर करना बहुत अच्छी बात है लेकिन सुहागन महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

कुछ खास चीजें हैं जिन्हें यदि विवाहित महिलाएं किसी दूसरी औरत के साथ बांटती है तो पति के साथ उनके रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें किसी भी शादीशुदा महिला को दूसरों के साथ बांटने से बचना चाहिए।

मांग का सिंदूर
दो चुटकी सिंदूर की कीमत सिर्फ एक विवाहित महिला ही जान सकती है। सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है और इसे किसी के साथ भी ना बांटे। अगर बहुत जरूरी हो तो भगवान को चढ़ाया हुआ या फिर नई डिब्बी में रखा सिंदूर दे सकते हैं। साथ ही आप किसी के भी सामने सिंदूर ना लगाएं।

शादी का जोड़ा
विवाहित महिलाएं अपनी शादी का जोड़ा, ओढ़नी, पीली साड़ी या फिर शादी के दौरान आपने जो कपड़े पहने थे, उन्हें किसी के साथ भी ना बांटे। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य छिन जाता है।

काजल
शादीशुदा हो या अविवाहित, सभी काजल का इस्तेमाल जरूर करती हैं। काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है और साथ ही नजर लगने से भी बचाता है। शादीशुदा महिलाएं अपना काजल किसी के साथ भी ना शेयर करें, इससे पति का प्यार कम हो जाता है। वैसे हर किसी को अपना ही काजल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, इससे आंखों से जुड़े संक्रमण का खतरा नहीं होता है।

माथे पर लगी बिंदी
विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर के साथ माथे की बिंदी भी बहुत खास होती है। ऐसी मान्यता है कि अपने माथे से बिंदी हटाकर किसी को भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से पति का प्यार बंटने लगता है। अगर किसी को बिंदी देना चाहते हैं तो नई खरीदकर दें।

मेहंदी
मेहंदी को भी सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि महिला के हाथ में मेहंदी जितनी गहरी रचती है, उसे पति का उतना ही ज्यादा प्रेम मिलता है। यही कारण है कि विहाहित औरतें अपने हाथों में लगने के बाद बची मेहंदी को किसी भी दूसरी सुहागन स्त्री को ना दे।

चूड़ियां और पायल
शादी के बाद महिलाओं के श्रृंगार में चूड़ियों और पायल की जगह भी बढ़ जाती है। इसकी खनक ही बता देती है कि घर में विवाहित महिला है। ऐसा अकसर देखा जाता है कि अपने सूट या साड़ी से मैचिंग चीजें पहनने की धुन में महिलाएं एक दूसरे से ये सब शेयर कर लेती हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आप अपनी पायल और चूड़ियां किसी को ना दें।

मांग टीका
भले ही ये छोटी सी चीज है लेकिन मांग टीका किसी दूसरी महिला को ना दें। ये पति पत्नी के बीच प्रेम के स्तर को कम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications