Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
घर में विंड चाइम लगाते समय न करें यह गलती, बर्बाद हो सकती है जिंदगी
अपने घर में सुख शांति के साथ अपना गुड लक बनाए रखने के लिए हम कई फेंगशुई आइटम्स को घर लाते हैं। इन्हीं में से एक है विंड चाइम जो आपको किसी न किसी के घर में देखने को जरूर मिलेगा। माना जाता हैं कि इससे नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है और घर में पॉजिटिविटी आती है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि अगर बिना दिशा और जगह को ध्यान में रखकर आप विंड चाइम लगाते हैं तो इसका उल्टा परिणाम होता है, यानी घर में खुशहाली नहीं आती बल्कि कलह बढ़ती है।
इस लेख में फेंगशुई के कुछ नियमों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर में विंड चाइम लगा सकते हैं और अपने घर की खुशियों को बनाए रख सकते हैं।

जगह के अनुसार खरीदें विंड चाइम
विंड चाइम खरीदते समय आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कौन से कमरे में इसे लगाने वाले हैं। अगर आप अपने बेडरूम में इसे लगाने वाले हैं तो 9 रॉड वाले विंड चाइम से आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। अगर आप बेडरूम में कोई भी विंड चाइम लगाते हैं तो इसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है।

किचन और पूजा घर में विंड चाइम लगाने से बचें
वैसे तो अक्सर लोग विंड चाइम अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं। कहते हैं इससे घर को नज़र नहीं लगती और बाहर की नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर नहीं आती हैं। इसके अलावा कुछ लोग लिविंग रूम में भी इसे लगाते हैं। घर के दो ऐसे कमरे हैं जहां आपको विंड चाइम लगाने से बचने की जरूरत है पूजा का कमरा और किचन। पूजा के कमरे में देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए वहां पहले ही सकारात्मक ऊर्जा होती है। किचन में विंड चाइम लगाने से घर की महिलाओं को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। घर के मुख्य द्वार के अलावा आप खिड़की में भी विंड चाइम लगा सकते हैं।

धातु और लकड़ी से बने विंड चाइम
घर में केवल विंड चाइम लगाना ही काफी नहीं होता है बल्कि आप इस बात का भी ध्यान रखें कि वह किस चीज़ से बना है। अगर आप लकड़ी का विंड चाइम लाते हैं तो उसे पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर लगाएं, वहीं धातु से बने विंड चाइम को आप पश्चिम और उत्तर दिशा की ओर टांग सकते हैं।

विंड चाइम के नीचे न बैठे
भूलकर भी ऐसी जगह विंड चाइम न लगाएं जहां आप उसके नीचे बैठें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। काफी प्रयासों के बाद भी आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल पाएगा।

बड़े कमरे के लिए बड़ा विंड चाइम
अगर आपके घर के कमरे बड़े हैं तो आपके उसके अनुसार ही बड़ा विंड चाइम खरीदें। बड़े कमरे में हमेशा बड़ा विंड चाइम ही लगाएं। वहीं छोटे कमरों के लिए छोटा विंड चाइम शुभ होता है। माना जाता है कि इसकी आवाज से घर में खुशियां आती हैं और आपके आस पास का वातावरण भी अच्छा बना रहता है। विंड चाइम से वास्तु दोष भी दूर होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
