Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Lord Krishna Mantras : भगवान श्रीकृष्ण का चाहिए आशीर्वाद, ये दिव्य मंत्र लगाएंगे बेड़ापार
भगवान श्रीकृष्ण का हर रूप निराला है। गीता में दिया उनका ज्ञान आज मनुष्य जाति के लिए कश्ती का काम कर रहा है जो उन्हें सांसारिक जीवन के हर मोड़ में सहायता प्रदान कर रहा है। भगवान कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार बताया गया है जो धरती पर लोगों को कष्टों से मुक्त करने आए। साथ ही उन्होंने कंस का नाश कर उसकी बर्बरता से लोगों को बचाया।
हिंदू धर्म का पालन करने वाला हर जातक स्वयं को श्री कृष्ण के निकट पाता है। प्रभु का बाल रूप हो या फिर युवा अवस्था, उनका हर रूप मनमोहक है। आज भी लोग भगवान श्री कृष्ण का पूजन करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए तरह तरह के प्रयास करते हैं। आज इस लेख में हम आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण के असरकारी और दिव्य मंत्र लेकर आए हैं जिनके जाप से प्रभु की कृपा जरुर मिलेगी।

मंत्र: गोकुल नाथाय नम:
भगवान श्रीकृष्ण के केवल आठ अक्षरों वाले इस मंत्र से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। भौतिक सुख सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

मंत्र: क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम:
इसे सम्पूर्ण सिद्धि देने वाला मंत्र बताया गया है। जो जातक अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं उन्हें इसका जाप अवश्य करना चाहिए।

मंत्र: ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय
यह प्रेम जीवन और विवाह से संबंधित मंत्र है। यदि जातक प्रेम विवाह का इच्छुक है और किसी तरह की अड़चन के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है तो उसे प्रात: काल में स्नानादि के पश्चात् ध्यान लगाकर इस मंत्र का जाप 108 बार करें।

मंत्र: कृं कृष्णाय नम:
यह कोई साधारण मंत्र नहीं है बल्कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया मूलमंत्र है। इस मंत्र के प्रभाव से अटका हुआ धन भी सुगमता से प्राप्त हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

मंत्र: ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा
इसे भगवान श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र बताया गया है। अन्य मंत्रों की तरह इसे 108 बार नहीं बल्कि इस महामंत्र को सिद्ध करने के लिए पांच लाख जाप करना जरूरी है। माना जाता है कि इस महामंत्र के प्रभाव से जीवन में अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होने लगते हैं।

मंत्र: गोवल्लभाय स्वाहा
ये एक ऐसा मंत्र है जो जातक को फर्श से अर्श पर ले जा सकता है। ये आर्थिक समृद्धि के साथ सुख-सुविधाओं के द्वार भी खोल देता है। हालांकि इस मंत्र का जाप करते समय उच्चारण पर ध्यान दें अन्यथा इस मंत्र का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

मंत्र: ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्र्सो
भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। यह मंत्र उच्चारण में थोड़ा कठिन जरूर है मगर यह बहुत प्रभावशाली माना गया है। इस मंत्र के जाप से वाणी कौशल का आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
