Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नृसिंह जयंती: इन मंत्रों के जाप से होगा धन लाभ और मिलेगा कर्ज से छुटकारा
भगवान विष्णु ने अपने परम भक्त प्रह्लाद के जीवन की रक्षा के लिए नरसिंह का अवतार लिया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार नरसिंह भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नृसिंह जयंती का व्रत रखा जाता है। लोगों की ऐसी आस्था है कि इसी दिन भगवान विष्णु नरसिंह रूप में खंभे को चीरकर प्रकट हुए थे और अत्याचारी हिरण्यकश्यप का वध किया था। नृसिंह जयंती पर जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करता है उसके सभी मनोरथ पूरे होते हैं।

नरसिंह जयंती 2021 तिथि और मुहूर्त
इस वर्ष नरसिंह जयंती की तिथि 25 मई को पड़ रही है।
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - मई 25, 2021 को सुबह 00:10
चतुर्दशी तिथि समाप्त - मई 25, 2021 को रात 20:30

नृसिंह जयंती पर करें इन मंत्रों का जप
धन लाभ के लिए 'ॐ श्री लक्ष्मीनृसिंहाय नम:' मंत्र का जप करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए आप 'ऊं क्रोध नरसिंहाय नृम नम:' मंत्र का जप करें।
यदि आप शत्रुओं का नाश चाहते हैं तो 'ऊं नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नम:' मंत्र का जप करें।
रक्षा के लिए 'ऊं नृम नृम नृम परसिंहाय नम:' मंत्र का जप करना फलदायी रहेगा।

जप के दौरान रखें इन बातों का ख्याल
इस दिन प्रातः स्नानादि कर लें। फिर भगवान नरसिंह और लक्ष्मी माता की प्रतिमा को जल से शुद्ध करें। अब धुप और दीप जलाएं तथा भोग लगाएं। अब आसन पर आप बैठ जाएं। अपनी जरुरत और इच्छा के अनुसार बताए मंत्रों में से किसी एक का जप करें। ऐसा आप कम से कम 108 बार करें। इस आसान विधि से मंत्र का जाप करने से आपकी इच्छा पूर्ति की संभावना बढ़ेगी और साथ ही घर में सुख शांति का वास होगा।



Click it and Unblock the Notifications