Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
सभी व्रतों में श्रेष्ठ है निर्जला एकादशी, इन वस्तुओं के दान से पाएं भगवान विष्णु की विशेष कृपा
साल 2021 में निर्जला एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। एकादशी का दिन खासतौर से भगवान विष्णु को समर्पित होता है। निर्जला एकादशी को बाकि सभी एकादशी में श्रेष्ठ बताया गया है। इस दिन जग के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। निर्जला एकादशी पर पूजा और व्रत करने के अलावा दान देने की भी महत्ता बताई गयी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करके दुर्भाग्य को दूर किया जा सकता है।

गर्मी से राहत देने वाली चीजें
निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह की तपती गर्मी में आता है। इस उपवास में पानी की एक बूंद भी नहीं पी जाती है। इस व्रत से एहसास होता है कि जरूरतमंद लोगों के लिए इस गर्मी को झेलना कितना संघर्षपूर्ण होता है। इस दिन गर्मी से राहत देने वाली चीजों का दान देना सबसे उत्तम होता है। आप जल या जल के पात्र का दान करें। मटके, प्याऊ, पानी की बोतलें जरूरतमंदों को दें। जूता, पंखा, छाता का दान भी अच्छा माना जाता है।

नमक
निर्जला एकादशी के दिन नमक का दान करने से बुरा वक्त दूर हो जाता है। ऐसा करने से घर में कभी भोजन की कमी नहीं रहती है।

पुराने वस्त्र
इस दिन पुराने वस्त्रों का दान कर देने से आयु लंबी होती है और रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

अन्न दान
अन्न का दान करने से घर में अनाज का भंडार बना रहता है।

मौसमी फलों का दान
ज्येष्ठ माह की एकादशी के दिन आम, तरबूज, खरबूज आदि मौसमी फलों का दान करें। इससे जीवन सुखी और मधुर बना रहता है।

तिल
तिल का दान करने से लंबी बीमारी से छुटकारा मिलता है। मृत्यु का भय दूर होने के साथ ही शक्ति का एहसास होता है।



Click it and Unblock the Notifications