Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
पान के पत्ते के टोटके: एक पान का पत्ता बदल देगा आपकी किस्मत
हिंदू धर्म ग्रंथों में पान का पत्ते का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हर तरह की पूजा अनुष्ठान में पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है।
हिंदू धर्म ग्रंथों में पान का पत्ते का बहुत अधिक महत्व माना गया है। नवरात्रि में पान के पत्ते से विशेष रूप से पूजा की जाती है। पान के पत्ते का वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व काफी अधक है। पान के पत्ते के फायदे भी कई हैं। पान का पत्ता एक विशेष लता का पत्ता है। बहुत सारे लोग पान को शौक के तौर पर खाते भी हैं। पान के पत्ते को औषधि के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को विश मुक्त करता है। पान का पत्ता शरीर से टॉक्सिंस विश को बाहर निकालता है।

भारतवर्ष में इसे प्राचीन काल से काफी पवित्र मानते हैं और यहां तक कि वेदों में भी इसका उल्लेख किया गया है। प्राचीन काल में पान को तांबूल पत्र कहा जाता था। लगभग हर तरह की पूजा अनुष्ठान में पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए पान के पत्ते का प्रयोग करना अच्छा होता है। नवरात्रि में देवी की उपासना में पान के पत्ते से विशेष मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं।

पान के पत्ते के टोटके या पूजा के नियम
जब भी पूजा में बैठें तो काले या नीले रंग के वस्त्र धारण ना करें। पूजा उपासना में केवल पीला, लाल या सफेद वस्त्र धारण करें। ऐसा करना आपके लिए सर्वोत्तम होगा। पान का पत्ता जो आप पूजा में इस्तेमाल करेंगे, वह कटा फटा नहीं होना चाहिए। पान का पत्ता पूरा होना चाहिए। इसमें उसके डंठल यानी डंडी लगी रहनी चाहिए। आपको पूजा में शुद्ध साबुत पान का पत्ता इस्तेमाल करना चाहिए।

शादी के लिए पान के पत्ते के टोटके
अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आप नवरात्रि में पान के पत्ते का प्रयोग करके शीघ्र विवाह के रास्ते बना सकते हैं। सबसे पहले सबूत डंडी वाला पान का पत्ता लें। सिंदूर और देसी घी को मिलाकर पेस्ट बना लें। पान के पत्ते के चिकने हिस्से पर अपना पूरा नाम लिखिए। इसको माता के चरणों में रख दें और प्रार्थना करिएगा कि आपका विवाह जल्दी से जल्दी हो जाए। यह प्रयोग नवरात्रि में लगातार तीन दिन तक करें। नवरात्रि में रात की पूजा ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, अगर आप रात के समय में यह प्रयोग करेंगे तो आपके शीघ्र विवाह के योग जल्दी से जल्दी बनेंगे।

रोजगार नौकरी व्यवसाय के लिए पान के पत्ते के टोटके
पान के पत्ते का कैसे प्रयोग करें कि रोजगार व्यवसाय नौकरी की मुश्किल दूर करने के लिए 27 सबूत पान के पत्ते लेने होंगे। इन पत्तों की एक माला बनाएं। पान के पत्ते की माला में केवल लाल धागे का प्रयोग करें। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक-एक पत्ते को जोड़कर माला बनाएं। अगर आप पुरुष हैं तो 27 पान के पत्ते की माला नवरात्रि देवी को समर्पित करिए, अगर आप महिला हैं तो पान के पत्ते की माला देवी को पहना दें। इसके बाद देवी से रोजगार प्राप्ति की प्रार्थना करिएगा। पान के पत्ते की माला को दो महीने तक माता के गले में रहने दें। आपकी समस्या का समाधान दो महीने के अंदर हो जाएगा। उसके बाद इस माला को जल में प्रवाहित कर दीजिएगा।

धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते के टोटके
नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए देवी दुर्गा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। नवरात्रि में रोज शाम को माता लक्ष्मी जी की कपूर से आरती करें। पान के पत्ते को उल्टा करके यानी खुरदुरा वाला हिस्सा ऊपर करके, उसपर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। यह प्रयोग नवरात्रि में रोज करना है। नवरात्रि के बाद आप हर महीने की पूर्णिमा की रात को यह प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको धन की समस्या नहीं होगी। आपके धन की सारी दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।

परीक्षा कोर्ट में विजय प्राप्ति के लिए पान के पत्ते के टोटके
अगर आप मुकदमें में विजय प्राप्त करना चाहते हैं, आपको परीक्षा में विजय प्राप्त करनी है, आपको खेल में विजय प्राप्त करनी है या आप किसी भी क्षेत्र में विजय प्राप्ति करनी है तो आपको पान के पत्ते का का प्रयोग कर सकते हैं। विजय प्राप्त करने के लिए पान के पत्ते का प्रयोग कैसे करेंगे? एक मुखी दीपक जलाएं, एक पान का पत्ते लें और और उसके सामने देसी घी का एक दीपक जलाएं। इसके बाद थोड़ी देर में पान के पत्ते पर काली मां अ जाएगी। जो यह काली बिंदियां पान के पत्ते पर आई है, यह बहुत चमत्कारी है। इसको आप अपने मस्तिष्क और कंठ पर लगा लीजिएगा। जब भी आप किसी मुकदमें, प्रतियोगिता परीक्षा या किसी भी कार्य के लिए जा रहे हैं तो इसे लगाकर निकलें, निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्ति होगी।



Click it and Unblock the Notifications