Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
पति का पाना हो प्यार या चलाना हो रुका हुआ व्यापार, पान के पत्ते करेंगे मदद
हिंदू मान्यता में पान के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ काम या पूजा पाठ के समय में पान के पत्तों के जरिए ही प्रभु को प्रणाम किया जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के समय देवताओं ने पान के पत्तों का इस्तेमाल किया था। यही वजह है कि पूजा पाठ में पान को बहुत खास माना जाता है।

आज जानते हैं पान के पत्तों से जुड़े कुछ आसान उपाय जो आपके जीवन की समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे और आपको प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

हनुमान जी को चढ़ाएं पान का बीड़ा
मंगलवार, शनिवार अथवा हनुमान जयंती के दिन एक अच्छा सा बीड़ा तैयार करें और उसे हनुमानजी को अर्पित कर दें। आपकी मनोकामना पूरी होगी। प्रभु को बीड़ा चढ़ाने का अर्थ है कि आप उनसे प्रार्थना कर रहे हैं कि अब वो आपका बीड़ा अर्थात जिम्मेदारी उठाएंगे।
पान के पत्ते के साथ गुलकंद, सौंफ आदि मिलाकर बीड़ा तैयार करें और हनुमानजी को अर्पित कर दें।

करें पान का दान
पान का दान करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिल जाती है, वहीं पान खाने से पाप बढ़ता है। इस तरह के पाप पान का दान करने से नष्ट हो जाते हैं।

पान बनाएगा अटके काम
अगर आपका कोई काम काफी समय से लंबित है और कई प्रयासों के बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है तो आप उससे पूरा करने के लिए रविवार का दिन चुनें और घर से निकलते समय पान का पत्ता अपनी जेब में रखें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा और आपका रुका हुआ काम बन जाएगा।

नजरदोष में करें पान का उपाय
माना जाता है कि पान का पत्ता नकारात्मक उर्जा को दूर करता है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यदि किसी व्यक्ति को नजरदोष लग गया है तो उसे पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर खिला दें।

भोले बाबा को चढ़ाएं खास पान
भगवान शिव को भी पान अर्पित किया जाता है। यदि सावन के महीने में शिव जी को खास पान चढ़ाया जाए तो मनोकामना पूरी होती है।
इस स्पेशल पान को तैयार करने के लिए सिर्फ कत्था, गुलकंद, खोपरे का बुरा, सुमन कतरी और सौंफ का इस्तेमाल करें। भोले बाबा की पूजा करें और फिर नैवेद्य के बाद उन्हें ये पान चढ़ाएं।

विवाह में हो रही देरी में करें ये उपाय
यदि आप अपने भावी जीवनसाथी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आप पान के पत्ते की जड़ को घिस लें और उसका तिलक लगाएं। विवाह के लिए जो भी आपको देखने आएगा वो आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगा और आपकी शादी पक्की हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
