Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Guru Purnima: साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान ये राशियां शनि के प्रकोप से बचने के लिए करें अचूक उपाय
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन महर्षि वेद व्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हाई और साथ ही इस दिन गुरु-शिष्य की परंपरा का भी उत्सव मनाया जाता है। वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि व्यास को आदिगुरू माना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा की तिथि कई मायनों में खास है। साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान राशियों के लिए ये दिन एक अच्छा अवसर लेकर आया है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान इन पांच राशियों को इस गुरु पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

इस साल गुरु पूर्णिमा किस दिन है?
गुरु पूर्णिमा इस साल 24 जुलाई, शनिवार को पड़ रही है।
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23 जुलाई 2021, शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 43 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 जुलाई 2021, शनिवार की सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक

गुरु पूर्णिमा पर विशेष संयोग
ज्योतिष जानकारों के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा पर विशेष संयोग बन रहा है। जिस राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या रहती है उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है। फिलहाल धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला राशि साढ़ेसाती झेल रही हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय
इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाएं। शनि मंदिर में भी दीपक रखें।
गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए ये उपाय हर शनिवार को करें।
काले तिल मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करने और भगवान शिव की पूजा करने से भी शनि के प्रकोप से बचाव होता है।
शनिवार के दिन काले या किसी भी कुत्ते को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाएं।
गरीब और जरुरतमंद लोगों को सरसों का तेल, काली दाल, लोहे से बनी चीज, काले वस्त्र का दान करना चाहिए।
हनुमान जी की आराधना करने से भी शनि की बुरी दृष्टि से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications