Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
मनपसंद जीवनसाथी या आर्थिक तरक्की, इत्र के ये आसान टोटके हर काम बनाएंगे आसान
अधिकतर लोग अपनी दिनचर्या में इत्र या परफ्यूम आदि का इस्तेमाल करते हैं। तरह तरह की खुशबू, खासतौर से इत्र का इस्तेमाल प्राचीनकाल से होता आया है। दिनभर लोग खुशबूदार बने रहने के लिए इत्र का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कपड़ों को महकाने वाला इत्र आपके जीवन को भी महका सकता है। इत्र की जरा सी बूंदे आपकी किस्मत बदल सकती हैं। जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधर लाना हो या अपना मनचाहा प्यार पाना हो, इत्र के टोटकों को अपना कर आप ऐसा कर सकते हैं।

करनी हो लव मैरिज
आप किसी को पसंद करते हैं और उसके साथ ही विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं लेकिन ऐसा मुमकिन होता नजर नहीं आ रहा है तो आप ये उपाय कर सकते हैं। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आप सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और किसी भी देव स्थल पर गुलाब या चमेली का इत्र अर्पित करें। इस उपाय से आपके प्रेम विवाह में भगवान भी मदद करेंगे।

लक्ष्मी माता को करें प्रसन्न
अगर आपके पर्स में पैसे नहीं रुकते हैं तो ये उपाय आपको करना चाहिए। आप भूरे रंग का पर्स लें और उसमें चार नोटों पर चंदन का इत्र लगाकर रखें। ध्यान रहे कि आप इन नोटों को खर्च ना करें। चंदन के इत्र की महक से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी और आपका पर्स भरा रखेंगी।

ऑफिस में चाहते हैं तरक्की
कामकाज के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है और आपको अपनी अलग पहचान बना पाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है तो इस उपाय को अपनाकर देखें। अगर आप दफ्तर में अपनी खास जगह बनाना चाहते हैं तो मोगरा, रातरानी और चंदन के इत्र को प्रयोग में लाएं। इससे काम के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।

चाहते हैं भगवान का आशीर्वाद
भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं और सदैव उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो उन्हें चंदन, कपूर, चंपा, गुलाब, केवड़ा से बना इत्र अर्पित करें।



Click it and Unblock the Notifications
