Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राई के दाने भी पलट सकते हैं आपकी किस्मत, जानें इसके अचूक टोटके
जीवन में दुख, तकलीफें, परेशानियां लगी रहती हैं, मगर कई बार नकारात्मकता इतनी बढ़ जाती है कि हर बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। अगर आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलना चाहते हैं तो कई ज्योतिषीय उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। अपनी किस्मत बदलने की चाह रखते हैं तो आपको चाहिए रसोईघर में रखे हुए राई के दाने। जी हां, आप ये मसाला अपने व्यंजन में इस्तेमाल करते होंगे और आज इन्हीं दानों की मदद से घर की सुख समृद्धि के लिए उपाय कर सकते हैं। आपको बता दें कि राई की मदद से नजर उतारने का प्रचलन बरसों से होता आ रहा है।

1.
अगर घर में बच्चे को बुरी नजर लग गयी है तो राई के सात दाने लें। साथ में नमक के सात छोटे छोटे टुकड़े, सात साबुत लाल मिर्च लें और बच्चे के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं। इसके बाद तुरंत इस सामग्री को जलती आग में डाल दें। आप आग जलाने के लिए आम की लकड़ी का प्रयोग करें। इस विधि से नजर उतारते समय किसी की टोक नहीं लगनी चाहिए। ये उपाय बाएं हाथ से करें।

2.
यदि कोई व्यक्ति दरिद्रता, गरीबी, रोग, दुर्भाग्य से परेशान है तो उसके लिए एक घड़े में पानी लें और इसमें राई के पत्ते डाल दें। व्यक्ति शनिवार के दिन इस जल से स्नान करे। इस उपाय से किस्मत का साथ मिलने लगेगा।

3.
यदि किसी व्यक्ति के बात-व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ गया है तो उसे शांत करने में ये उपाय आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप राई और मिर्ची उसके ऊपर से वार लें और जला दें। उस व्यक्ति को इस जलती हुई राई को देखने के लिए बोलें।

4.
अगर व्यापार अथवा दुकान में आपको नुकसान झेलना पड़ रहा है तो आप रविवार के दिन अलग अलग बर्तन में राई, काला तिल और साबुत धनिया डालकर अपने कार्यस्थल पर रख दें। इस उपाय से आपको व्यापार में लाभ मिलने लगेगा।

5.
राई का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप गुरुवार के दिन राई का दान करें।



Click it and Unblock the Notifications
