Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए रामनवमी पर करें ये आसान सा उपाय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल की नवमी को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। रामनवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन होता है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम के अनुयायी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। भगवान राम को प्रसन्न करना कठिन काम नहीं है। रामनवमी के दिन आप कुछ आसान उपाय करके उनकी कृपा पा सकते हैं।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए करें ये काम
रामनवमी के मौके पर महिला रात्रि के समय खीर बनाकर उसे चंद्रमा की रौशनी में लगभग एक घंटे के लिए रख दे। इसके बाद पति पत्नी दोनों साथ में खीर का सेवन करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आ रही कठिनाई दूर होती है। साथ ही प्रेम में वृद्धि होती है।

सिंदूर उपाय
रामनवमी के दिन आप हनुमान जी की मूर्ति पर लगा सिंदूर लेकर सीता माता के चरणों पर लगाएं। अब एक ही सांस में अपनी प्रार्थना मां सीता को बताएं और प्रणाम करके वापस लौट आएं। आपको यही काम रामनवमी वाले दिन तीन बार करना है। सुबह, दोपहर और शाम के समय ये उपाय करने से जीवन में आ रही सभी बाधाओं का हल मिलता है।

राम रक्षा मंत्र
रामनवमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल अथवा स्वच्छ पानी लेकर राम रक्षा मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का जाप 108 बार करें। अब उस जल का छिड़काव घर के कोने कोने में कर दें। इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष, नजर आदि की समस्या दूर होती है। घर के अलावा अपने दफ्तर, फैक्ट्री या दुकान में भी आप ये उपाय कर सकते हैं।

भगवान राम की स्तुति
यदि गृहस्थ जीवन में फंसे रहने के कारण आप मंत्रों का जप सही विधि से नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए भी एक आसान उपाय है। आप रामनवमी के दिन राम मंदिर या उनके चित्र के सामने तीन बार अलग अलग समय पर भगवान राम की स्तुति 'श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन...' का पाठ कर लें। जीवन में अनुकूलता का वास होगा।



Click it and Unblock the Notifications
