Latest Updates
-
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत
इन तीन अचूक मंत्रों की मदद से पति पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार, वैवाहिक जीवन से दूर होगी तकरार
विवाह के बंधन को सबसे अनमोल रिश्ता माना गया है। कहा जाता है कि विवाह का नाता सात जन्मों तक के लिए जुड़ जाता है। मगर कई बार पति पत्नी के बीच विवादों के कारण उन्हें एक जन्म ही साथ बिताना नागवार गुजरता है। दोनों के बीच बढ़ती खटास रिश्ते को पूरी तरह से खत्म कर देती है। बात बात पर क्लेश होने से दंपत्ति के बीच प्यार और अपनापन ही नहीं रहता है। अगर आपके विवाह में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आप कुछ मंत्रों की मदद से अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

1.
सूर्योदय से पहले स्नानादि कर लें। इसके बाद पास के किसी मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही यहां बताये मंत्र का जप करें।
ओम् नम: संभवाय च मयो भवाय च नम:
शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च ।।

2.
दांपत्य जीवन में चल रही खटपट को दूर करने के लिए कई लोग टोने टोटकों का सहारा लेते हैं। वहीं माना जाता है कि यदि पूरे विधि विधान के साथ यहां बताए मंत्र का जाप किया जाए तो इससे पति पत्नी के बीच की दूरी कम होती है। साथ ही प्रेम में इजाफा होता है।
सुबह उठ जाएं। स्नानादि करके किसी एकांत जगह पर आसन लगा लें। अपना मुंह पूर्व दिशा की तरफ करके बैठ जाएं। अपने सामने पार्वती माता की प्रतिमा या चित्र रखें। अब उनकी स्तुति करते हुए 21 बार नीचे दिए इस मंत्र का जप करें।
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम्।
अंत:कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नौ सहासति।।

3.
विवाह के बाद कई दंपत्तियों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिलती है। वैवाहिक सुख पाने के लिए सुबह स्नानादि के पश्चात् भगवती दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप और अगरबत्ती जलाएं। उन्हें पुष्प अर्पित करें और नीचे दिए इस मंत्र का जाप 108 बार करें। मां की कृपा से आपकी शादीशुदा जिंदगी में फिर से प्रेम और सुख शांति का वास हो जाएगा।
धां धीं धूं धूर्जटे! पत्नी वां वीं वूं वाग्धीश्वरि।
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि! शांत शीं शूं शुभं कुरू।।



Click it and Unblock the Notifications











