Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
निसंतान दंपत्ति के घर इस साल गूंजेगी किलकारी, करें ये ज्योतिष उपाय
नए साल की शुरुआत लोग बहुत सी नई उम्मीदें और आशाओं के साथ करते हैं। कई दंपत्तियों की उम्मीदें संतान प्राप्त करने की होती है। उनकी यह ख्वाहिश होती है कि उनके घर भी एक छोटा मेहमान आये। लेकिन कई बार सालों साल तक यह ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है। निःसंतानता की समस्या में जीवनशैली या शारीरिक समस्या के अलावा ग्रह नक्षत्र भी कारक हो सकते हैं। आज हम आपके लिए ज्योतिष शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय लाएं हैं जिनके ज़रिये संतान प्राप्ति की आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

लाल गाय की सेवा से होगी संतान की कामना पूरी
यदि महिला को गर्भधारण करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह ज्योतिष उपाय उनके लिए है। उन्हें लाल गाय और उसके बछड़े की सेवा करनी चाहिए। उसके अलावा भूरे रंग के कुत्ते को पालने का उपाय भी कारगर साबित हो सकता है।

कृष्ण को भेंट करें चांदी की बांसुरी
यदि आप भी अपने घर में बच्चे की किलकारियां सुनने की मुरादें मांग रहे हैं तो इस उपाय को अपनाकर वह इच्छा पूरी हो सकती है। श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करके आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

गोमती चक्र से होगी गर्भ धारण करने में सहायता
कई महिलाओं के साथ गर्भ ठहरने में दिक्कत होती है। इसके लिए शुक्रवार को लाल कपड़े में गोमती चक्र बांधकर गर्भवती महिला के कमर पर बांध दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उनके गर्भ धारण प्रक्रिया को आसान बनाएगा और उनके गर्भपात को रोकेगा।

पितृ दोष को करें दूर
गर्भधारण में समस्या होने का एक कारण पितृ दोष या काल सर्प योग भी हो सकता है। इन दोषों की मुक्ति के लिए किसी योग्य ब्राहम्ण से इसका पूजन कराना चाहिए या कुंडली दिखाकर विधिवत उपाय करना चाहिए। पितृ दोष के निवारण के लिए पीपल के पौधे की सेवा करना भी सहायक हो सकता है।

आकड़े की जड़ कर सकती है समस्या का निदान
विवाह के बाद काफी समय गुज़रने के बाद भी संतान का सुख ना मिल पाने वालों के लिए यह उपाय काम कर सकता है। महिला को अपने पीरियड्स के सातवें दिन सफेद आकड़े यानि सफेद अकौआ की जड़ को शिवलिंग पर सात बार घुमाकर इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी कमर पर बांधना चाहिए। यह उपाय गर्भधारण में सहायक हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
