Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मई से अक्टूबर तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये काम
हर व्यक्ति शनि के बुरी दृष्टि से बचता है। जिस पर शनि की टेड़ी नजर पड़ती है उसके जीवन में बुरा दौर शुरू हो जाता है। हर जातक शनि को प्रसन्न रखने का प्रयास करता है। अब शनि की चाल उल्टी होने वाली है और इस अवस्था में लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। 23 मई, 2021 से शनि देव की चाल वक्री हो जाएगी और 11 अक्टूबर में दोबारा मार्गी होगी। शनि की वक्री चाल से पड़ने वाले अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको हनुमान जी के कुछ उपाय जरुर करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की कृपा से शनि का प्रभाव नहीं पड़ता है।

प्रभावशाली मंत्र का जप
हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए और शनि के दोष से मुक्ति चाहते हैं तो आपके लिए ये मंत्र बेहद लाभकारी है।
ऊॅं हं हनुमंते नम:।

सुंदरकांड का पाठ
शनिवार का दिन शनि देव से जुड़ा हुआ है। इस दिन जातक को विशेषतौर पर भगवान बजरंगबली का स्मरण करना चाहिए। शनिवार को शनि दोष से मुक्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी रहेगा।

करें राम नाम का भजन
भगवान राम का नाम लेने भर से उनके परम सेवक बजरंगबली प्रसन्न हो जाते हैं। प्रभु श्री राम के नाम का कीर्तन-भजन करने से सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिलता है। साथ ही हनुमानजी का भी विशेष आशीर्वाद मिलता है।

नियमित करें हनुमान चालीसा का पाठ
ऐसा माना जाता है कि जो जातक नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसे बजरंगबली का विशेष आशीर्वाद मिलता है। हर तरह के बुरे प्रभाव से बचाव होता है। आप शनिवार के दिन एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
