Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ये टोटके लॉकडाउन में भी आजमा सकते हैं आप
हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि के दिन सूर्य भगवान के पुत्र शनि का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा जैसे शनि दोष होते हैं, उन्हें शनि जयंती के दिन पूजा करने का लाभ मिलता है। जो लोग अपने जीवन में शनिदेव का आशीर्वाद और सकारात्मक प्रभाव पाना चाहते हैं उन्हें इस दिन पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन कुछ आसान टोटकों से भी आप शनि देव की कृपा पा सकते हैं। जानते हैं शनि से जुड़े आसान और पवित्र टोटकों के बारे में जिनसे आपको शुभता की प्राप्ति होगी और इन्हें आप लॉकडाउन में भी कर सकते हैं।

1.
शनि जयंती के दिन अपना कोई पुराना जूता चौराहे पर रख दें।

2.
शनि जयंती के दिन बंदरों को काले चने, केला और गुड़ खिलाएं।

3.
जीवन में अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए शनिवार के दिन गेहूं पिसवाएं और उसमें थोड़े से काले चने भी मिला दें।

4.
शनि जयंती के मौके पर काले उड़द को पीसकर उसके आटे की गोलियां बना लें और उसे मछलियों को खिला दें।

5.
यदि संभव हो तो बहते पानी में नारियल विसर्जित करें।

6.
शनि जयंती के मौके पर सरसों का तेल अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर जरूर लगाएं।

7.
यदि कोई व्यक्ति शनि की ढैय्या से परेशान है तो उसे सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ कारण चाहिए।

8.
आप शनि जयंती के दिन से शुरू करते हुए अगले सात शनिवार के दिन चीटियों को तिल, आटा, चीनी मिलाकर खिलाएं।

9.
शनि जयंती की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दिया जलाएं।

10.
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो एक नए काले वस्त्र में 250 ग्राम काली राई बांध लें और उसे पीपल की जड़ में रखकर जल्दी विवाह की प्रार्थना करके लौट आएं।



Click it and Unblock the Notifications
