Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नींबू के ये सरल टोटके एक रात में ही दिखा देंगे कमाल
यूं तो नींबू का आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए लाभकारी है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें बुरा वक्त दूर करने की भी ताकत है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खट्टी चीजों की मदद ली जा सकती है।


बुरी नजर से बचने के लिए नींबू का प्रयोग
नींबू का ये सबसे प्रचलित उपाय है। अकसर दूकान के बाहर नींबू और हरी मिर्च टंगा होता है। ऐसी मान्यता है कि ये आसपास में मौजूद बुरी नजर को सोख लेता है।

कामयाबी पाने के लिए
अगर जी जान लगाकर मेहनत करने के बावजूद भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है तो आपको इस उपाय को आजमाने की जरूरत है। आप हनुमान मंदिर जाएं और साथ में एक नींबू और चार लौंग रख लें। मंदिर पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग को लगा दें। अब प्रभु के समक्ष बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ मन ही मन करें। हनुमान जी से कामयाबी दिलवाने की गुजारिश करें और उस नींबू को लेकर काम शुरू कर दें। सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी।

वास्तु दोष दूर करने के लिए
ऐसा माना जाता है कि जिस घर पर नींबू का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा कार्य नहीं कर पाती है। नींबू के पेड़ के कारण उसके आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। नींबू के पेड़ से घर का वास्तुदोष दूर होता है।
यदि आपके घर पर नींबू का पेड़ नहीं है तो आप एक नींबू लें और उसे घर के चारों कोनों में सात बार घुमा लें और फिर किसी सुनसान जगह पर जाकर उसके चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में एक एक टुकड़ा फेंककर आ जाएं। वापस आते समय पीछे मुड़कर ना देखें।

नौकरी पाने के लिए
एक नींबू लें और उसके ऊपर चार लौंग घुसा दें। अब 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का जप 108 बार करें और इस नींबू को अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम जरूर बन जाएगा।
बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है तो आप एक बड़ा और बिना किसी दाग का एक नींबू लें। अब चौराहे पर बारह बजे से पहले जाकर उसे चार हिस्सों में काट लें और फिर चारों दिशाओं में दूर-दूर फेंक दें। आपको नौकरी पाने के प्रयास में जल्दी सफलता मिलेगी।

व्यापार में लाभ पाने के लिए
अगर बिजनेस या व्यापर में लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आप एक नींबू लें और उसे दुकान या दफ्तर की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं। अब नींबू के चार टुकड़े कर लें और चारों दिशाओं में एक एक टुकड़ा फेंक दें। दफ्तर की नकारत्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। इस उपाय का लाभ पाने के लिए आप कम से कम सात शनिवार को ये करें।

बच्चे या किसी व्यक्ति की बुरी नजर उतारने के लिए
अगर किसी बच्चे या फिर बड़े व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो उसके सिर के ऊपर से पैर तक सात बार नींबू उतार लें। अब नींबू के चार टुकड़े कर लें और किसी सुनसान स्थान पर या किसी तिराहे पर फेंक आएं। नींबू के टुकड़े फेंक कर घर लौटते समय पीछे ना देखें।

भाग्य को चमकाने के लिए
इस उपाय के लिए आप एक नींबू लें और उसको अपने सिर के ऊपर से सात बार वार करने के बाद दो टुकड़ें कर लें। बाएं हाथ का टुकड़ा दाईं तरफ और दाएं हाथ का टुकड़ा बाईं तरफ फेंक दें।

संतान सुख पाने के लिए
इस उपाय को करने के लिए किसी जानकार की मदद लें। इस उपाय में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में नींबू की जड़ लाकर उसे गाय के दूध में मिलाकर निःसंतान महिला को पिला दें। संतान सुख जरूर मिलेगा।

समृद्धि पाने के लिए
कई बार व्यक्ति के पास अचानक ही आमदनी रुक जाती है। उसे खुद नजर आता है कि पहले के मुकाबले धन और समृद्धि की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति महसूस होने पर आप एक नींबू लें और किसी चौराहे पर जाकर उसे सात बार अपने ऊपर से वार कर लें। अब उसे दो भाग में काट लें। एक भाग को पीछे की ओर फेंक दें और दूसरा आगे की तरफ फेंकें। ये करने के बाद आप काम पर चले जाएं या फिर घर आ जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
