Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फिटकरी का ये टोटका दूर करेगा घर और ऑफिस की सारी परेशानियां
किसी दुकान या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका देने से बरकत बरकरार रहती है।
हम सभी के घर में फिटकरी होती है जिसे हम किसी ना किसी चीज़ में उपयोग करते हैं। फिटकरी एक प्रकार का खनिज है जो देखने में बिल्कुल सफेद पत्थर की तरह होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनका अपना खास महत्व है।
क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसके चमत्कारी उपयोग से आप जीवन में लाभ ही लाभ कमा सकते हैं। तो आइये अब जानते हैं फिटकरी के अचूक टोटके क्या हैं।

घर में सुख शांति कैसे प्राप्त करें
अगर आपके घर में परिवार के सदस्यों के बीच में लड़ाइयां होती हैं, तो एक कटोरी में फिटकरी रख कर उसमें पानी भर दें और उसे बाथरूम में में रख दें। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा और घर में शांति आएगी।

बुरे सपने से कैसे बचें
सोने से पहले तकिये के नीचे एक फिटकरी का टुकड़ा रख दें। इससे आपको डरावने सपने नहीं आएंगे।

दुकान में बरकत के लिये
किसी दुकान या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका देने से बरकत बरकरार रहती है।

घर या ऑफिस का वास्तुदोष ठीक करने के लिये
जिस किसी के घर में वास्तुदोष हो, वे लोग 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे में रखें। इससे उस जगह की पॉजिटिविटी बढ़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
