Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
इन पेड़ पौधौं पर कलावा बांधने से भर जाएगी खाली तिजोरी, अकाल मृत्यु का भी नहीं रहेगा खतरा
हिंदू धर्म में पूजा पाठ से जुड़े कई नियम है और हर पूजा का अपना एक अलग ही महत्व होता है। इस धर्म के लोग वृक्षों और पौधों की भी पूजा करते हैं जैसे पीपल, बरगद, तुलसी, शमी आदि। ऐसी मान्यता है कि इनमें देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में इनकी पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अशुभ या कमजोर है तो इस तरह की पूजा करने से उनके दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इन वृक्षों और पौधों की सेवा करने से जीवन में खुशहाली आती है और कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है।
वृक्षों और पौधों की पूजा में कलावा बांधने का भी नियम होता है। कहते हैं यह रक्षा सूत्र जीवन में आने वाली सारी मुश्किलों को दूर कर सकता है। इसके अलावा भी इसके पीछे कुछ खास वजह होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन पेड़ और पौधों पर कलावा बांधना शुभ होता है और इससे व्यक्ति को कैसा फल मिलता है।

पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। ऐसे में इस वृक्ष की पूजा करने से न सिर्फ भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। इस पेड़ पर कलावा बांधने से घर की सुख शांति बनी रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

तुलसी का पौधा
घर में तुलसी के पौधे की पूजा का अपना एक विशेष महत्व होता है। कहते हैं जिस घर के आंगन में तुलसी होती है उस घर की खुशहाली हमेशा बनी रहती है तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से व्यक्ति पर आने वाली बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बरगद
ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसके अलावा यदि कोई महिला बरगद के पेड़ पर कलावा बांधती है तो अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है और उसके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहती है।

शमी
शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव काफी प्रसन्न रहते हैं। शनि की ढैया और साढ़ेसाती से मिलने वाले कष्टों से बचने के लिए शमी की पूजा करनी चाहिए। इस पौधे की पूजा करने से राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

केले का पेड़
केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। यदि केले के पेड़ की पूजा के साथ उस पर कलावा बांधा जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही है तो ऐसा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











