Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन सरल उपायों से दूर होती है कंगाली
कहते हैं पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता फिर भी यह बहुत ज़रूरी होता है। इसे कमाने के लिए हम दिन रात मेहनत करते हैं ताकि अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। लेकिन अगर मन मुताबिक पैसा कमाने के बावजूद भी वह आपके हाथ में नहीं टिकता हो तो ज़रूर इसके पीछे कोई न कोई वजह होगी। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है लेकिन घबराने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि कुछ सरल उपाय करने से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है।
तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार आपको किन चीज़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और वो कौन से उपाय हैं जिनकी मदद से आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।

1. घर में रखी हुई तिजोरी का मुँह कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिये। इससे आपके पास आया हुआ धन कभी नहीं टिकता।
2. बेडरूम की दीवार के कोनों में कोई भी दरार नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस कमरे की दीवार और कोनो में मेटल से बनी कोई भी चीज़ ना हो, इससे हमेशा आर्थिक समस्या बनी रहती है।
3. वास्तु के अनुसार नलों से पानी टपकने को भी अशुभ माना जाता है। इससे धीरे धीरे आपका सारा धन खर्च हो जाता है और घर में कंगाली आ जाती है।
4. घर में कबाड़ के रूप में टूटे फूटे समान जैसे टूटा हुआ पलंग, टूटी हुई अलमारी आदि रखने से भी आर्थिक तंगी होती है इसलिए ज़्यादा कबाड़ इकठ्ठा करके घर में न रखें।
5. घर के अंदर से जो पानी बाहर निकलता है उसकी दिशा भी अगर गलत हो तो तब भी आर्थिक समस्या बनी रहती है।
6. घर के अंदर बंद घड़ी भूलकर भी न रखें। इसका अर्थ होता है कि उस घड़ी की तरह आपकी किस्मत भी रुक जाएगी।
7. घर में कबूतर का घोंसला बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहते हैं जिस घर में कबूतर का घोंसला होता है उस घर में कभी बरकत नहीं होती है इसलिए घर हो या ऑफिस इस बात का ध्यान रखें कि कबूतर अपना घोंसला न बना पाए।
8. घर में मकड़ी का जाल भी आर्थिक समस्याओं को न्योता देता है। माना जाता है कि जिस घर में मकड़ी के जाले लगे हुए होते हैं उस घर में देवी लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता।
9. घर के बगीचे में अगर किसी पेड़ के पत्ते सूख जाएं तो फ़ौरन सारे पत्तों को तोड़ देना चाहिए क्योंकि सूखे हुए पत्ते धन हानि की ओर इशारा करते हैं।
10. मधुमक्खी के छत्ते भी घर में दरिद्रता लाते हैं।
इन सरल उपायों से दूर होगी आर्थिक समस्याएं
1. घर की तिजोरी का मुख उत्तर की तरफ रखने से धन लाभ मिलता है।
2. घर से बाहर निकलने वाले जल की दिशा पूर्व या फिर उत्तर होनी चाहिए।
3. हर शनिवार को काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं इससे अवश्य ही धन लाभ होगा।
4. गणेश जी और रिद्धि सिद्धि की नियमित पूजा करें, इससे आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।
5. सुबह सुबह कुल्ला करके ही चाय या पानी का सेवन करें।
6. घर में पवित्र नदियों का जल संग्रह करके रखने से धन लाभ होता है।
7. रात को सोने से पहले अपने पैरों को धोकर ही सोना चाहिए।
8. वास्तु के अनुसार धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा भी घर में रखने से कभी धन धान्य की कमी नहीं होती।
9. धातु के कछुए को रखना घर में शुभ होता है, इससे सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
10. रोज़ाना अशोक के पेड़ की पूजा से भी घर में धन की कमी होती।
11. भोजन पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही करें।
12. घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं।
13. कुबेर यंत्र तिजोरी में रखने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
14. घर के ईशान कोण में किसी पात्र में नमक रखें, ध्यान रहे कि नमक साबुत हो और उसे बार-बार बदलते रहें ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है।
15. घर के मुख्य द्वार पर ॐ का निशान ज़रूर बनाए।
16. सिक्कों से भरे समुद्री जहाज़ को घर के अंदर की ओर आता रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications