Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घर की खुशहाली देखकर जलने वाले लोगों की नेगेटिव ऊर्जा से बचाएंगे एक्सपर्ट्स के ये टिप्स
आपने ये कई बार नोटिस किया होगा कि जीवन में कुछ सुधार होता है और घर में ख़ुशी का माहौल बनता है तभी कुछ नकारात्मक घटनाएं होने लगती हैं। हमें जीवन में कई ईर्ष्यालु लोगों का सामना करना पड़ता है। ये लोग आसपास के लोग, पड़ोसी, रिश्तेदार या आपके दोस्त हो सकते हैं। ये लोग किसी न किसी रूप में आपसे जुड़े होते हैं और इनसे पूरी तरह से अलग हो पाना मुश्किल होता है। ऐसे लोग आपकी तरक्की से जलते हैं और जब ये आपके घर आते हैं तब अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा भी ले आते हैं। इस लेख के माध्यम से एक्सपर्ट्स के बताये कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं जिसकी मदद से आप घर में घुस चुकी नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं।

शक्तिशाली है दालचीनी का उपाय
हर माह आने वाली पूर्णिमा तिथि पर आप घर के प्रवेश द्वार और घर के अंदर चार कोनों पर एक चुटकी दालचीनी का पाउडर छिड़क दें। आप अपने जेब अथवा बैग में भी दालचीनी का पाउडर रख सकते हैं। यह बुरी नजर से बचाता है।

प्रवेश द्वार पर करें ये काम
घर में नेगेटिव ऊर्जा के आने का सबसे मुख्य रास्ता घर का मेन दरवाजा होता है। आपको अपने घर के दरवाजे की रक्षा करनी चाहिए। आप अपने पूरे घर को बुरी शक्ति से बचाने के लिए घोड़े के जूते को उल्टा यू बनाकर टांग दें। यदि कोई व्यक्ति आपके घर में बुरे विचार के साथ प्रवेश कर रहा है तो ये उपाय उसकी सारी नकारात्मकता दरवाजे पर ही रोक लेगा।

क्रिस्टल का उपयोग करें
टूमलाइन (Tourmaline) एक शक्तिशाली क्रिस्टल है जो लोगों की ईर्ष्या और बुरी ऊर्जा को दूर करने की क्षमता रखता है। इसे आप अपने बाएं हाथ में ब्रेसलेट के रूप में धारण कर सकते हैं। शरीर का बायां हिस्सा ग्रहण करने वाला होता है और जब आप इस क्रिस्टल को बायीं कलाई पर पहनते हैं तो यह सुरक्षा करने वाली बीज के रूप में काम करता है।

करें मंत्र का जाप
आप रोजाना किसी मंत्र का जाप करने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आप सुबह सुबह जब मंत्रोचारण करते हैं तो इसका प्रभाव आपके घर के अंदर भी बना रहता है। इतना ही नहीं, आपका ऑरा भी सकारात्मक और मजबूत होने लगता है।

पायदान के नीचे रखें नमक
घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए एक और उपाय है। आप सेंधा अथवा समुद्री नमक लें और उसे एक हवादार थैली में भर लें। अब इस थैली को घर के डोरमैट के नीचे रख दें। इस ट्रिक से नेगेटिव एनर्जी घर में घुसने से पहले रुक जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप हर शनिवार को नमक बदलते रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
