Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
धनतेरस पर करें ये टोटका, जान जाएंगे अपनी आर्थिक स्थिति का हाल
धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, बरतन आदि की खरीदारी करते हैं। लोगों की आस्था है कि इस दिन ऐसा करने से साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और पैसों को लेकर संकट नहीं आता है।
यही वजह है कि हर साल धनतेरस के मौके पर हर घर में कुछ ना कुछ खरीदने कि परंपरा है। लेकिन धनतेरस के मौके पर खरीदारी के बावजूद आपको पूरे साल धन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है तो आप एक आसान टोटके के जरिए इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
धनतेरस के दिन आपको एक आसान सा टोटका आजमाना है और इससे आप आने वाले समय में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जान सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ पांच रूपए खर्च करने हैं।
खर्च करने होंगे सिर्फ 5 रुपए

आप धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीद कर ले आएं। इसे आप संभालकर अपने पूजा घर में रख दें।
इस धनिया को आप दिवाली के दिन निकालकर माता लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा करें। अगले दिन आप इस धनिया को सुबह के समय गमले या फिर घर के बगीचे में बिखेर दें। ऐसी मान्यता है कि साबुत धनिया से यदि हरा भरा पौधा उग जाता है तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थित बढ़िया रहेगी।
यदि धनिया का पौधा हरा लेकिन थोडा कमजोर है तो पैसों को लेकर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। पीला और बीमार पौधा या फिर पौधा ना उगना संकेत देता है कि आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
खुशहाली के लिए अपना सकते हैं ये टोटका

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन जो उपाय किया जाता है उसका लाभ 13 गुना बढ़कर व्यक्ति को मिलता है। इस दिन 13 अंक बेहद शुभ माना जाता है। आप इस पावन दिन पर घर के अंदर 13 दिए और घर की दहलीज और बाहर की तरफ 13 दिए जलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
