Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
तुलसी के पानी से चमक उठेगी सोयी किस्मत, इस उपाय से मिलेगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा
हिन्दू सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। लगभग सभी पूजा-हवनों में तुलसी पत्तों का प्रयोग होता है। लगभग प्रत्येक हिन्दू धर्म के परिवार में तुलसी पौधे की मौजूदगी होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। तुलसी की नियमित रूप से पूजा और देख रेख होती है। साथ ही हिन्दू धर्म की कई मान्यताएं और कथाएं भी तुलसी से जुड़ी हुई हैं।
तुलसी के धार्मिक और सेहत सम्बन्धी फायदों के अलावा इसके पानी की भी विशेष महत्वता है। तुलसी के पत्ते डालकर बनाया गया पानी पवित्र माना जाता है और इसके उपाय से लक्ष्मी माता प्रसन्न रहती हैं। तो जानते हैं तुलसी के पवित्र पानी से किए जाने वाले कुछ उपाए, जो आपके जीवन को सुखी और समृद्धशाली बना देंगे-

घर पर करें छिड़काव
रातभर तुलसी के पत्तों को पानी में भिगोकर रखें। फिर इस शुद्ध हुए जल का छिड़काव घर में सुबह शाम पूजा के दौरान करें। घर के मंदिर और हर कोने में तुलसी के पानी का छिड़काव करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

कान्हा जी को स्नान कराएं
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी जी बहुत प्रिय थी। इसलिए तुलसी भिगोकर रखे पानी से कान्हा जी को स्नान कराने से श्री कृष्ण की विशेष कृपा रहती है। अगर आप भी भगवान कृष्ण को प्रसन्न रखना चाहते हैं तो तुलसी के पानी से उन्हें स्नान ज़रूर कराएँ।

बिज़नेस - नौकरी में पायें सफलता
अगर आप अपने बिज़नेस या नौकरी में असफलता से परेशान है तो तुलसी का पानी आपकी समस्या हल कर सकता है। तुलसी के पत्तो को 2-3 दिन तक पानी में भिगोकर रखें और फिर इस पानी का छिड़काव अपने बिज़नेस कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान या दफ्तर के अपने डेस्क के आस पास करें। इससे नकरात्मक व अशुभ शक्तियों का आपकी काम की जगह से निवारण होगा साथ ही सकारात्मक शक्तियों के प्रवाह से तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
यदि आपके घर में कोई बीमार चल रहा है तो तुलसी भिगोकर रखे पानी का छिड़काव बीमार सदस्य पर सुबह शाम पूजा के वक्त करें, इससे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहीं शक्तियों का नाश होगा और व्यक्ति बेहतर महसूस करेगा। साथ ही तुलसी का पानी उबालकर नियमित रूप से पीने से भी कई प्रकार शारीरिक रोग दूर रहते है।



Click it and Unblock the Notifications
