Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
तुलसी विवाह 2020: चार माह की निद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु, देते हैं विशेष आशीर्वाद
हिंदू धर्म में तुलसी पूजा को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। आमतौर पर हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां तुलसी का वास होता है और परिवार की सुख समृद्धि बनी रहती है। कार्तिक माह की एकादशी को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष तुलसी विवाह की खास पूजा 25 नवंबर को की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर मनाए जाने वाले तुलसी विवाह के आयोजन के दिन ही भगवान विष्णु चार माह की नींद से जागते हैं। तुलसी माता जो भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती हैं, उनका विवाह भगवान शालिग्राम से होता है। जानते हैं तुलसी विवाह के दिन पूजा करने से लोगों को कौन से विशेष लाभ मिलते हैं।

खुशहाल वैवाहिक जीवन
यदि दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है तो तुलसी विवाह का विशेष आयोजन करने से लाभ मिलता है। यदि विवाह में देरी हो रही है तो भी तुलसी विवाह से अड़चन दूर होने की संभावना बढ़ जाती है और अच्छे रिश्ते मिलते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार
तुलसी विवाह के दिन विष्णु की पूजा के दौरान कुछ पैसे उनके पास रख दें। उसके बाद यह पैसे अपने पर्स में वापस रख लें। आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

काम में सफलता के लिए
इस दिन भगवान विष्णु को नारियल और बादाम चढ़ाने से रुके हुए कार्य पूरे करने में सहायता मिलती है। अटके हुए काम पूर्ण होने के साथ ही जीवन में सुख का आगमन भी होता है।

मनोकामना की पूर्ति के लिए
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी पूजन के दिन भगवान विष्णु को केसर मिले दूध से अभिषेक कराएं। उनके प्रसन्न होने से आपकी मनोकामना पूर्ति में मदद मिलेगी।

बेहतर सेहत के लिए
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप तुलसी विवाह के दिन प्रातः स्नान करके गायत्री मंत्र का जप करें।

परिवार की सुख शांति बरकरार रखने के लिए
हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन के दिन जल्दी उठकर स्नानदि करके पूजा करनी चाहिए। साथ ही परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना करें।



Click it and Unblock the Notifications
