Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Vastu Tips in Hindi : वास्तु के ये टिप्स अपनाकर करें नए साल की तैयारी, नहीं होगी पैसों की कमी
हम साल 2020 के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं। इस साल ने लोगों को कई अच्छे पल दिए तो कुछ लोगों के लिए यह ज्यादा खास नहीं रहा। अब सभी यही चाहते हैं कि आने वाला साल तो कम से कम इससे बेहतर हो। साल 2020 से सभी को ढेरों उम्मीदें हैं। सब चाहते हैं कि आने वाला वक्त उनके लिए खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए। इसके लिए आप वास्तु की मदद ले सकते हैं। यहां बताए वास्तु टिप्स को अपनाकर आप साल 2021 का स्वागत सकारात्मक ढंग से कर सकते हैं।

घर के कोनों की साफ़ सफाई
न्यू ईयर की तैयारी के लिए आप सबसे पहले अपने घर की साफ़ सफाई पूरी कर लें। घर की दरार पड़ी दीवारों, कोनों में लगे जालों, खिड़कियों के टूटे कांच ठीक करा लें। लोगों का मानना है कि इससे नकारात्मकता घर में आती है। इससे आपकी कामयाबी की राह में बाधा उत्पन्न होती है।
मकड़ी के जालों पर विशेष ध्यान दें। ये किसी भी घर की खूबसूरती खराब करने के साथ अशुभता का भी संकेत देते हैं। मकड़ी के जालों के कारण घर में तनाव बना रहता है, परिवार में लड़ाईयां होती हैं और पैसों से जुड़ी परेशानी भी सामने आती है।

दीवारों का रंग-रोगन
अगर आपने दिवाली के मौके पर घर की दीवारों को नहीं रंगवाया है तो आप नए साल के मौके पर ऐसा कर सकते हैं। आप घर को हल्के और ब्राइट रंगों से पेंट करवाएं ताकि आने वाला समय खुशियां लेकर आए।

घर का मुख्य द्वार
आप गेंदे के फूल और आम के पत्ते को डोरी में पिरो लें। अब इसे अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा लें। माना जाता है कि इससे नकारात्मकता घर में नहीं आती है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है।

इन चीजों को घर से कर दें बाहर
नया साल आने से पहले ही आप घर से टूटी फूटी चीजें बाहर कर दें। टूटा शीशा, बर्तन, टूटे फ्रेम में लगी तस्वीर, बंद पड़ी घड़ी, खराब और टूटी झाड़ू आदि के कारण घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी नहीं रखने चाहिए।
महिलाओं में चीजें खराब हो जाने के बाद भी उन्हें सहेज कर रखने की आदत होती है लेकिन इससे सिर्फ नेगेटिव ऊर्जा ही घर में आती है। आप नए साल के आगमन से पहले टूटे बर्तन, क्रॉकरी आदि घर से बाहर कर दें।

गार्डन को रखें हराभरा
घर में यदि आपने गार्डन बनाया हुआ है तो उसकी देखभाल करें। क्यारियों और गमलों में लगे पौधों को पानी दें और खराब तथा सूखी पत्तियों को अलग कर दें।

लगाएं ये पौधे
आप अपने घर में तुलसी, गुलाब, लिली, ऑर्किड, मनी प्लांट, कैक्टस, जैस्मीन, रोजमैरी जैसे लकी प्लांट लगा सकते हैं। वास्तु के मुताबिक ये सभी पौधे काफी शुभ माने जाते हैं। इनसे घर में खुशहाली आने के साथ पैसों की तंगी भी दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
