Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
घर में बांसुरी रखने के हैं फायदे अनेक, आप भी बदलें किस्मत
बांसुरी का नाम सुनते ही जेहन में भगवान श्री कृष्ण की छवि उभर जाती है। क्या आप जानते हैं कि कान्हा के प्रिय बांसुरी का वास्तु शास्त्र में काफी महत्व है। बांसुरी को शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह सिर्फ एक वाद्य यंत्र नहीं है बल्कि घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी मदद करती है, इसे वास्तु दोष निवारक कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ज्योतिषियों का कहना है कि अगर बांसुरी का इस्तेमाल सोच समझकर किया जाए तो ये हमे कई दोषो से बचाती है। बांसुरी के चमत्कारी उपाय जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

बिजनेस में फायदे के लिए
सनातन रीति रिवाजों में बांस को काफी शुभ माना जाता है। अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा है, आपको घाटे का सामना करना पड़ रहा है, आप अपने काम में तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको बांसुरी से जुड़ा ये उपाय अपनाना चाहिए। मुनाफा कमाने के लिए आप सबसे पहले कृष्ण भगवान का पूजन करें और फिर अपनी दुकान या फिर अपने दफ्तर की छत पर बांसुरी लटका दें। इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा।

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए
अगर शादीशुदा जिंदगी में खटपट होती रहती है, पति पत्नी के बीच झगड़ा ही खत्म नहीं होता है तो आप बांसुरी की मदद से अपने रिश्ते को पटरी पर ला सकते हैं। पहले आप ये देखें कि बेडरूम में बेड के ऊपर कहीं पर बीम तो नहीं है। अगर ऐसा है तो घर के इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप दो बांसुरी लेकर आएं और उसे बीम के दोनों तरफ लाल रिबन की मदद से बांध दे। उस उपाय में बांसुरी का मुंह बेड की तरफ रखें।

आर्थिक स्थिति को बनाएं बेहतर
अगर धन से जुड़ी समस्या से आप परेशान हैं तो आपको चांदी की बांसुरी घर में रखनी चाहिए। चांदी की बांसुरी रखने से ना सिर्फ घर से वास्तु दोष दूर होता है बल्कि लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। घर में इसकी मौजूदगी से आय के स्रोत बढ़ जाते हैं।

धार्मिक साधना में चाहते हैं सफलता
अगर आप अपने धार्मिक या आध्यात्मिक प्रयासों में सफलता चाहते हैं तो अपने साधना वाले स्थान या मंदिर में 21 अथवा 51 बांसुरियों से बनी झालर लगाएं।

दिवार से जुड़ा दोष करना हो दूर
वास्तु शास्त्र में घर की बाहरी दिवार नुकीली नहीं होनी चाहिए तथा ये गोलाई में बनवानी चाहिए। अगर ऐसा मुमकिन नहीं है तो इसकी नकारात्मकता को कम करने के लिए दिवार के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। दोष का असर कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
