Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शाम को भूलकर भी न करें ये काम, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज़
कहते हैं हर काम का अपना एक समय होता है और जिसे समय की कद्र होती है वह जीवन में बहुत सफल होता है। अक्सर लोगों के पास समय की कमी रहने के कारण वे सुबह के काम शाम को करते हैं और शाम के काम रात को, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। जी हां वास्तु शास्त्र में सूर्योदय और सूर्यास्त को लेकर कुछ नियम होते हैं, विशेष रूप से शाम को कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से आपको हमेशा बचना चाहिए। यदि आप वास्तु के इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके जीवन में न सिर्फ खुशहाली आएगी बल्कि आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठा सकते हैं।

आइए जानते हैं कैसे?
नकारात्मक शक्तियां रहती है सक्रिय
कहते हैं शाम के समय नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं, इसलिए इस समय घर में पूजा पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का वास होता है।
शाम को तुलसी न छुएं
रोजाना सुबह-सुबह तुलसी के पौधे में जल देना और पूजा करना बेहद शुभ होता है। तुलसी जी को लक्ष्मी जी का ही रूप माना जाता है, इसलिए जिस घर में नियम से तुलसी जी की पूजा होती है उस घर में लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बरसती है। हालांकि शाम को तुलसी की पूजा कर सकते हैं, लेकिन भूलकर भी इस समय आप पौधे में जल न डालें।

सूर्यास्त के समय झाड़ू न लगाएं
कई लोग घर को साफ रखने के लिए शाम को भी अपने घरों में झाड़ू लगाते हैं, लेकिन सूर्यास्त के समय या उसके बाद झाड़ू लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं।
शाम को सोने से बचें
शाम के समय बिस्तर पर लेटने यह सोने से भी बचना चाहिए। घर में दीया बत्ती के समय सोना लक्ष्मी जी को नाराज करना होता है। आलसी लोगों से भी लक्ष्मीजी कोसों दूर रहती हैं।
भूलकर भी खाना न खाए
कई लोगों की आदत होती है कि जब भूख लगती है तो वे खाना खा लेते हैं। वैसे बड़े-बड़े डॉक्टरों का भी यही मानना होता है कि समय पर भोजन करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वास्तु शास्त्र में भी खाने से जुड़े कुछ नियम है। सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाहिए, विशेष रुप से मांस मछली से आप परहेज करें।

सामर्थ्यनुसार दान करें
शाम के समय आपके दरवाजे पर कोई भिखारी आ जाए तो उसे खाली हाथ ना लौट आएं अपनी क्षमता के अनुसार के अनुसार आप कुछ ना कुछ जरूर दान करें
दरवाजा ना बंद करें
कहते हैं शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी की आती है। ऐसे में यदि किसी घर का दरवाजा बंद होता है तो लक्ष्मी जी रूठ कर लौट जाती हैं। इससे पैसों की तंगी होती है और घर में कलह भी होता है।
पैसों का लेन देन
शाम के समय पैसों से जुड़ा लेन देन करने से भी आपको परहेज करना चाहिए, विशेष रूप से आप किसी को भी उधार देने से बचें। गुरुवार के दिन शाम को आप इस बात का खास ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
