Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Vastu Tips for Kitchen: रसोई में कभी ना खत्म होने दें ये चीज़ें, नहीं तो रुक जाएगी धन की बरकत
घर खासकर रसोई की अधिकतर चीज़ों का संबंध वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष शास्त्र से होता है। यदि घर और रसोई में वास्तु सम्बंधित नियमों का पालन किया जाए तो घर में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है और सुख शांति बनी रहती है। रसोई घर की कई चीज़ों को परिवार की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इन चीज़ों की घर में कमी होने से आर्थिक समृद्धि और सुख में भी कमी होने लगती है। चलिए जानते हैं कि रसोई की कौन सी ऐसी चीज़ें हैं जिनको कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

नमक
नमक हमारे खाने में ही नहीं बल्कि हमारे जीवन में भी स्वाद बिखेरता है। इसका गहरा संबंध वास्तु से भी होता है। नमक राहू से संबंधित होता है और रसोई में इसे पूरी तरह से कमी होने पर राहू संबंधी दोषों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे कभी खत्म न होने दें। कभी किसी और के घर से नमक ना लें। हमेशा घर में नमक की आपूर्ति बनी रहनी चाहिए।

आटा
आटा हमारे रोज़मर्रा के खाने का अभिन्न हिस्सा होता है। और आमतौर पर यह हमेशा उपलब्ध होता ही है। बहुत ही कम ऐसे मौके आते हैं जब घर में आटा खत्म हो जाए। लेकिन अक्सर हमारी यह आदत होती है कि डिब्बे का पूरा आटा खत्म करके, उसे झाड़कर फिर नया आटा भरते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। आटे के बर्तन को कभी भी पूरा खली नहीं करना चाहिए, इससे परिवार में धन की हानि और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चावल
आटे की तरह चावल भी हमारे खाने का प्रमुख भाग होता है। चावल का संबंध शुक्र ग्रह और सुख समृद्धि से होता है। रसोई में चावल की कमी ना होने देने से शुक्र ग्रह के दोष समाप्त होते हैं घर में बरकत बनी रहती हैं। चावल के समाप्त होने से पहले ही डिब्बे में नया चावल लाकर भर दें।

हल्दी
हल्दी तो वैसे ही बड़ी शुभ मानी जाती है। साथ ही इसका संबंध गुरु से होता है। गुरु कृपा से बड़े-बड़े कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए रसोई में कभी भी हल्दी को पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी, विवाह में बढ़ाएं और शिक्षा में रुकावटें जैसी सस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सरसों का तेल
अधिकतर परिवारों में सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है। सरसों के तेल का संबंध शनि से होता है। यदि घर में यह तेल समाप्त होता है तब शनि दोष शुरू होने की संभावना होती है जिससे परिवार में परेशानियां आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











