Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vastu Tips For Kitchen : किचन के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
कहते हैं लक्ष्मी जी की कृपा उस घर पर हमेशा बनी रहती है जहां साफ सफाई का अधिक ध्यान रखा जाता हो। साफ सुथरे घर का वातावरण भी सकारात्मक रहता है। वैसे तो घर का हर कोना खास होता है, लेकिन किचन एक ऐसी जगह होती है जहां स्वयं देवी लक्ष्मी के साथ माता अन्नपूर्णा का भी वास होता है। बाकी कमरों की तरह हमें किचन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। छोटी छोटी चीजों को बदलकर हम अपने घर की खुशियों को बनाएं रख सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में कभी भी धन धान्य की कमी न हो, तो नीचे दिए हुए इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं।

सही दिशा का रखें ध्यान
अगर आपका किचन सही दिशा में नहीं है तो आप हमेशा रोगों से घिरे रहेंगे। आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह जरूरी है कि किचन हमेशा सही दिशा में ही बनाया जाए। आप अपना किचन साउथ इस्ट ज़ोन में बनाएं।

इस दिशा में होनी चाहिए खिड़की
किचन में अगर पूर्वी दिशा में खिड़की हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा किचन के अंदर आती है। कहते हैं सुबह सुबह सूरज की रोशनी का आपके रसोइघर में आना बहुत ही अच्छा होता है।

ऐसे करें कुकिंग
किचन में गलत दिशा में खाना पकाना भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में कुकिंग करते समय आपकी पोजिशन हमेशा पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।

फ्रिज, माइक्रोवेव और मिक्सर को रखें यहां
रसोईघर में कई इलेक्ट्रॉनिक किचन अप्लायंसेज होते हैं जैसे, फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर आदि। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों को रखने की भी सही दिशा होती है। आप मिक्सर को साउथ इस्ट ज़ोन में रख सकते हैं। वहीं फ्रिज को नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रखा जा सकता है। आप चाहे तो फ्रिज को किचन के बाहर भी नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रख सकते हैं। इससे आपका गुड लक बना रहेगा।

यह है बर्तनों की सही जगह
बर्तनों को रखने के लिए हमेशा वेस्ट या साउथ वेस्ट ज़ोन ही चुनें, खासतौर पर बड़े बर्तनों को रखने के लिए यह सही दिशा है।

भूलकर भी किचन में न कराएं इस रंग का पेंट
जी हां किचन को पेंट कराते समय आपको रंगों का चुनाव भी बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए। ज्यादा डार्क कलर्स करवाने से बचें जैसे लाल। इसके अलावा काला और भूरे रंग का पेंट करवाने से भी आपको बचना होगा। अगर आप लेमन येलो, पेस्टल ग्रीन आदि जैसे रंग चुनते हैं तो इसका सुखद परिणाम भी आपको मिलेगा।

टॉयलेट के ऊपर कभी न बनवाएं किचन
हमारे देश में अनाज को भी भगवान माना जाता है। जिन्हें इसकी कद्र करनी आती है, ईश्वर भी उनसे प्रसन्न रहते हैं। ऐसे में घर का रसोईघर भी मंदिर से कम नहीं होता है, इसलिए भूलकर भी रसोईघर को टॉयलेट के ऊपर या नीचे न बनवाएं।

चाकू चम्मच सामने न रखें
खाना पकाते समय हमें चाकू और चम्मच की जरूरत पड़ती रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इन्हें हमेशा सामने रखें। इस तरह की चीजों को आपको अंदर रखना चाहिए।

टूटी फूटी चीजों को तुरंत हटाएं
अगर आपके किचन में कई बेकार की चीजें जमा हो गई है जैसे पुराने टूटे हुए डिब्बे, कोई टूटा हुआ बर्तन आदि तो ऐसे चीजों को आप फौरन अपने किचन से बाहर कर दें। माना जाता है कि इस तरह की चीजों से घर में नकारात्मकता आती है।



Click it and Unblock the Notifications
