Latest Updates
-
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 Fabrics, चिलचिलाती धूप और उमस में भी दिखेंगी स्टाइलिश और कूल -
पुरुषों की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं कद्दू के बीज, जाने सेवन का सही तरीका -
50 Anniversary Wishes Tai Tauji: 50 साल के अटूट रिश्ते पर ताई-ताऊजी को दें ये प्यारी शुभकामनाएं -
Coconut Water Vs Lemon Water: नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सी ड्रिंक है ज्यादा बेहतर? -
A Letter Names for Boy: ‘अ' अक्षर से रखें बेटे का प्यारा और अर्थपूर्ण नाम, देखें 100+ नामों की लिस्ट -
पहली बार रख रही हैं Vat Savitri Vrat, न करें ये गलतियां; नोट करें पूजन सामग्री से लेकर व्रत कथा तक सब कुछ -
गुरु प्रदोष व्रत में जरूर पढ़ें ये फलदायी कथा; जानें शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त और किस्मत बदलने वाले 3 उपाय -
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत
सिंदूर के इस उपाय से पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्रेम, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति
सिन्दूर को सुहागन महिलाओं के श्रृंगार का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। लेकिन सिन्दूर से वास्तु के कुछ ऐसे उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे घर के दोष दूर होते है और घर में शान्ति की स्थापना होती है। साथ ही घर-परिवार में बरकत भी आती है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिनके ज़रिए आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति और सुख शान्ति को बेहतर बना सकते हैं-

आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति
सिन्दूर के इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती है और आपके व्यवसाय में चल रही मंदी भी दूर होगी। एकाक्षी नारियल पर सिन्दूर लगाकर उसे लाल कपड़े में बाँध कर उसकी पूजा करें और माता लक्ष्मी का ध्यान लगाते हुए उसे अपने व्यवसाय के स्थल पर सुरक्षित रख लें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर होने लगेगी।

नौकरी और परीक्षा में पा सकते हैं सफलता
शुक्ल पक्ष के पुष्य योग या गुरु पुष्य योग में गणेश जी को सिन्दूर का दान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसा करने से परीक्षा में सफलता के योग बढ़ जाते हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए शुक्ल पक्ष के गुरूवार को एक पीले वस्त्र में सिन्दूर से 63 नंबर लिखें और माता लक्ष्मी के चरणों पर अर्पित कर दें। ऐसा 3 गुरूवार तक करें।

घर के सारे दोष करें दूर
सिन्दूर और तेल को मिलाकर घर के दरवाज़े पर लगाएं। इससे घर की अशांति दूर होती है और घर के सभी दोष भी दूर हो जाते है। इससे घर में किसी भी प्रकार की नकरात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती और घर के अंदर मौजूद सभी समस्याएँ, पीड़ा और कष्टदायी शक्ति बाहर निकल जाती है।

शनि देव होते हैं प्रसन्न
सिन्दूर में तेल मिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से वे आपकी तमाम बुरी नज़र से रक्षा भी करते हैं। मान्यता है कि घर के दरवाज़े पर सिन्दूर लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाएं
यदि पति-पत्नी के बीच प्रेम में कमी आ रही है तो इस उपाय के ज़रिए आपसी प्रेम को बढ़ा सकते हैं। रात को सोने से पहले पति अपनी पत्नी के तकिए के नीचे सिन्दूर की एक पुड़िया रख दें और पत्नी अपने पति के तकिए के नीचे कपूर की दो टिकिया रखे। सुबह होते ही सिन्दूर को घर से बाहर फ़ेंक दें और कपूर को जलाएं। इससे दोनों के बीच प्यार फिर से बढ़ने लगेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications