Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
पति पत्नी का जुड़ा होता है भाग्य, ऐसे काम करने से बीवी को तुरंत रोकें
मौजूदा समय में भले ही पुरुष भी घर के कामों में हाथ बंटाने लगे हैं लेकिन आज भी महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। वो अपने कर्मों से घर को स्वर्ग बना सकती है तो वहीं उसकी गलतियां घर में परेशानी खड़ी कर सकती हैं। इस वजह से घर की आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ हो सकती है।

आप शायद ये बात जानते होंगे कि विवाह के बाद पति और पत्नी का भाग्य जुड़ जाता है। महिलाएं घर में जो भी काम करती हैं उसका प्रभाव उनके पति पर भी होता है। ठीक इसी तरह यदि पति कुछ गलत करता है तो उसका अपमान पत्नी के हिस्से में भी आता है। यदि व्यक्ति अपनी पत्नी से गलत बर्ताव करता है तो घर की स्थिति बिगड़ने लगती है। आज जानते हैं कि पत्नियों के ऐसे कौन से काम हैं जिनकी वजह से पति की वित्तीय स्थिति खराब हो सकती है और वो कंगाल तक बन सकता है।

प्रातः जल्दी ना उठने वाली महिलाएं
जो शादीशुदा औरतें सुबह देर तक सोती रहती हैं और जल्दी उठने में आलस करती हैं, उनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आप सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें और धीरे धीरे इसकी आदत बनाएं। साथ ही अपने सभी काम सुबह ही निपटा लें।

यदि पत्नी का स्वाभाव हो गुस्सैल
घर की महिलाओं का स्वभाव शांत होना चाहिए। वो मधुर बोलने वाली और समझदार होनी चाहिए। अगर घर की बहु ही कटु बोलने वाली है तो परिवार का माहौल हमेशा खराब रहेगा। ऐसे घर में कलह कलेश होते रहते हैं। ऐसी जगह पर लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता है।

जो खाती हो जरूरत से ज्यादा खाना
ज्योतिष शास्त्र में ये बात बताई गयी है कि जिस घर में जरूरत से ज्यादा खाने वाली महिलाएं होती हैं वहां लक्ष्मी नहीं आती हैं। इसका नकारात्मक असर घर के सदस्यों की सेहत पर भी पड़ता है।

घर को साफ सुथरा ना रखना
घर की औरतों को कभी जूठे बर्तन और घर के अंदर किसी भी तरह की गंदगी नहीं रहने देनी चाहिए। आपका ऐसा करना मां लक्ष्मी को नाराज कर देता है। इसकी वजह से घर में धन का आगमन भी रुक जाता है।

झाड़ू को पैर लगा देना
ऐसी मान्यता है कि घर की स्त्री को कभी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। जो महिलाएं ऐसा करती हैं, उस घर से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। घर में दरिद्रता का असर होने लगता है।

महिलाएं किसी को ना दें ये चीजें
जिन महिलाओं की शादी हो चुकी हैं उन्हें अपना सिंदूर दानी, बिंदी, पायल और चूड़ी किसी भी दूसरी महिला से साझा करने से बचना चाहिए। इससे आपके और आपके पति के बीच प्रेम भाव कम होगा। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर होगा।

घर में लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो करें ये काम
रोज सुबह और शाम को तुलसी की पूजा करें। तुलसी के पास घी का दीपक जला कर रखें और घर की सुख शांति की कामना करें। पैसे की कमी घर परिवार में नहीं होगी।
सप्ताह में एक दिन पूरे घर में नमक वाले पानी से पोंछा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर के कलेश दूर होते हैं। परिवार में एकजुटता भी आती है।
चूल्हे पर कभी भी जूठे बर्तन ना छोड़ें, खासतौर से तवा-कढ़ाई आदि। रात के जूठे बर्तन चूल्हे से हटा कर रखें, सुबह तक उन्हें चूल्हे पर रखने की भूल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications