Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
Vastu Tips in Hindi: तवे से जुड़ा है घर की खुशहाली का कनेक्शन, आपको ये बातें जरूर होनी चाहिए मालूम
परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए घर का वास्तु ठीक होना बहुत जरूरी है। किचन हर घर का अहम हिस्सा होता है और इसके लिए भी कुछ खास वास्तु टिप्स बताए गए हैं। रसोईघर के निर्माण, दशा-दिशा से लेकर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का आपके रोजमर्रा के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

किचन में रखे बर्तन भी शुभता और अशुभता का कारक बनते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बर्तन में कढ़ाई के बाद तवा ही आता है। हर घर में इसका प्रयोग रोजाना ही किया जाता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि तवे से जुड़े खास वास्तु टिप्स भी हैं जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। खासतौर से घर का किचन संभालने वाली महिलाओं को तवे से जुड़े टिप्स तो जरूर मालूम होने चाहिए। किचन में सही दिशा में रखा हुआ तवा भी आपके जीवन को सकारात्मकता से भर सकता है।

दूसरों की नजर से दूर
आपको अपने रसोईघर में तवा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर ना पड़े। बाहरी लोगों की नजर तवे पर पड़ना अशुभ माना जाता है।

तवे पर छिड़के नमक
जब आप सुबह पहली रोटी पकाने जाएं तो उससे पहले तवे पर नमक छिड़क दें। इस उपाय से घर में अन्न तथा धन बना रहेगा। घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए पहली रोटी किसी जानवर या पक्षी के लिए निकाल दें।

तवा न रखें उल्टा
किचन में कभी भी तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक आपके ऐसा करने से घर में अचानक होने वाली घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।

गर्म तवे पर न डालें पानी के छीटें
कभी भी गर्म तवे के ऊपर पानी की बूंदें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी पड़ने से उत्पन्न होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में परिशानियों की गूंज बनकर आ सकती है।

नींबू और नमक से करें साफ़
तवा साफ़ रखने से आपका जीवन भी सुखमय बना रहेगा। आप तवे के ठंडा हो जाने के बाद उसे नमक और नींबू से रगड़कर चमकाएं। साफ़ और चमकते तवे की मदद से आपकी किस्मत भी जगमगा उठेगी।

तवे को ना खुरचें
इस बात का ख्याल रखें कि तवे और कढ़ाई की सफाई के दौरान उसे किसी पैनी चीज से ना खुरचें। गर्म पानी की मदद से उसपर चिपकी हुई चीज को हटाएं। तवा और कढ़ाई में ना तो खाना खाएं और ना ही उसे झूठा करें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष बिगड़ सकता है।

तवा धोकर रखें
कई लोगों की ये आदत होती है कि रात का भोजन तैयार करने के बाद वो तवे को धोते नहीं हैं। आपका ऐसा करना अन्न को अपमानित करने के समान माना जाता है। रात का खाना बनाने के बाद तवे को अच्छे से साफ़ करके ही रखें।

वास्तु दोष होने पर अपनाएं ये उपाय
घर में यदि तनाव और कलह की स्थिति चल रही है तो आप तवे के कारण होने वाले वास्तु दोष को शांत करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। आप बिना धुले तवे पर दो या तीन इंच की रोटी बना लें। इसे घर के बाहर रख दें ताकि कोई जानवर या पक्षी इसे खा सके। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications