Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लव मैरेज के बावजूद रिश्ते में है तनाव तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
जिस रिश्ते में प्यार होता है, उस रिश्ते की मधुरता पर संदेह नहीं किया जा सकता है और कोई रिश्ता प्यार को ही बुनियाद बना कर शुरू किया हो तो उसका सफर कितना सुहाना होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। मौजूदा समय में लोग प्रेम विवाह करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अपनी पसंद की लड़की या लड़के से शादी करने से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। जब दोनों हंसी खुशी परिणय सूत्र में बंधते हैं तो उन्हें अपने दामन में ही जहां भर की खुशियां मिल जाती हैं।

मगर हर लव मैरेज सफल हो इसकी गारंटी नहीं होती है। उस वक्त उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगते हैं जब पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुश नहीं रह पाते हैं। प्रेम विवाह के बावजूद रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच जाता है तब लोगों का प्यार से भी मन उठने लगता है। किसी भी रिश्ते को समय रहते बचाना बहुत जरूरी है। अगर लव मैरेज के बावजूद आपकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल पा रही है तो आपको ये वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।

1.
शुक्र ग्रह प्यार मोहब्बत के मामले निर्णायक भूमिका निभाता है। घर में साफ़ सफाई रखें। घर के अंदर सुगंधित माहौल बनाकर रखें ताकि सकारात्मकता बनी रहे। आप अपने सोने वाले कमरे में लव कपल्स की तस्वीरें लगाएं। साथ ही कमरे में नीली रौशनी रखें।
2.
घर का मंदिर ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा में ही हो। अपने मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा जरूर स्थापित करें।
3.
घर के उत्तर दिशा का वेट कम रखें और दक्षिण का ज्यादा।

4.
इस बात का विशेष ध्यान दें कि आपके सोने वाले कमरे में गद्दा सिर्फ एक ही हो। पति पत्नी के एक साथ सोने से आपस में प्रेम बढ़ता है और उनका दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है।
5.
बेडरूम में आईना रखने की भूल बिल्कुल ना करें। आईना आपके प्यार का दुश्मन है। बेडरूम में रखे दर्पण में अपनी छवि नहीं देखनी चाहिए इसलिए बेहतर होगा आप उसे कमरे से बाहर ही कर दें।
6.
आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी कुंडली में सातवें घर के स्वामी ग्रहों का रत्न अपने बिस्तर के सिरहाने पर अष्ट धातु में मढ़वाकर रख लें।

7.
ध्यान रहे कि पत्नी अपने पति की बायीं तरफ सोए। आपके बेडरूम में भीनी भीनी खुशबू बनी रहे। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि घर के खाली जगह पर रात रानी या चमेली का पेड़ लगाएं जिसकी महक आपके कमरे तक आती रहे।
8.
घर के किसी भी हिस्से में युद्ध की तस्वीर ना रखें। आपके रिश्ते पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।
9.
आप अपने बेड के लिए गुलाबी और नीले रंग की चादरें लाएं। ये रंग आप दोनों के रिश्ते में आकर्षण पैदा करेगा।
10.
आप दोनों एक साथ रसोईघर में नीचे बैठकर खाना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
