Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आप भी तो नहीं कर रहे हैं झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, लक्ष्मी माता के रूठ जाने से पहले जान लें वास्तु में दिए नियम
घर की झाड़ू सिर्फ सफ़ाई के ही काम नहीं आती है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक होता है। झाड़ू के साथ कई प्रकार की धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई होती हैं। धनतेरस के दिन कई घरों में नई झाड़ू खरीद कर पूजा में शामिल की जाती है। इसके साथ ही झाड़ू के साथ कई वास्तु नियम भी जुड़े हुए हैं जिनके पालन से घर में धन की बरकत और लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। जानते हैं ऐसे ही झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में जिनका पालन करके आप भी अपने घर में धन संबंधित समस्याओं को दूर रख सकते हैं-

इस दिन खरीदें घर के लिए नई झाड़ू
वास्तु के अनुसार घर के लिए नई झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीद कर लाने से घर में सुख-शान्ति बनी रहती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। ध्यान रहे कि झाड़ू कृष्ण पक्ष के किसी शनिवार को ही खरीदी जाए। शुक्ल पक्ष में कभी नई झाड़ू न खरीदें, यह दुर्भाग्य का सूचक होता है।

नज़रों के सामने ना रखें झाड़ू
झाड़ू को घर में खुली जगह या नज़रों के सामने नहीं रखा जाना चाहिए। जिस प्रकार घर के धन को छुपा के रखा जाता है वैसे ही झाड़ू को भी किसी जगह ढककर या छुपाकर रखा जाना चाहिए। इसे घर से बाहर खुले में भी नही रखना चाहिए, इससे घर की सकारात्मकता बाहर चली जाती है।

झाड़ू को खड़ा करके न रखें
झाड़ू को हमेशा लेटा कर ही रखना चाहिए। झाड़ू को खडा रखने से घर में दरिद्रता आती है। इसे हमेशा ज़मीन पर लेटा कर रखने की ही सलाह दी जाती है क्योंकि इससे घर में समृद्धि और बरकत आती है।

इस दिन ना फेंके पुरानी झाड़ू
नई झाड़ू लेने के बाद हम घर की पुरानी झाड़ू फेंक देते हैं। वास्तु के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को गलती से भी अपने घर की पुरानी झाड़ू ना फेंके। यह काम केवल अमावस्या या शनिवार के दिन ही करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
