Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
वास्तु टिप्स: किचन में रखे टूटे बर्तनों से बिगड़ सकती है आपकी किस्मत
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दो वक़्त की रोटी कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत में राज योग होता है। हालांकि सभी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो परेशानियों को खुद ही न्यौता देते हैं।

अपनी छोटी छोटी गलतियों की वजह से ये अपने जीवन को नर्क बना बैठते हैं। जी हां यहां हम वास्तु दोष की बात कर रहे हैं। एक ऐसा वास्तु दोष जिसे अक्सर हम जाने अंजाने नज़रंदाज कर देते हैं।
क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे बर्तनों से भी हमारी किस्मत बनती बिगड़ती है? अगर नहीं तो आइए हम आपको इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से देते हैं।
हमेशा ऐसे करें भोजन
भारत में अन्न को देवी माना जाता है इसलिए भोजन करने से पहले हमें अपने हाथ पैर अच्छी तरह धो लेने चाहिए। इसके बाद ईश्वर से सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथ पैर धोकर खाने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है।
कभी न खाएं टूटे बर्तनों में
अक्सर हमारे किचन में कुछ ऐसे बर्तन होते हैं जिनमें दरार पड़ी होती है या फिर वो टूटे होते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे बर्तनों में भोजन करना बेहद अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे बर्तन में खाने से भाग्य कमजोर होता है, साथ ही देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
पैसों की कमी रहती है, घर की शांति भंग हो जाती है और हमेशा कलह होता है।
इसके अलावा मनुष्य का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। अगर आपके घर के किचन में भी टूटे बर्तन हैं तो आप आज ही उन्हें हटा दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications