Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
साल 2020 में शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं तो मनचाहे वर के लिए करें ये उपाय

बेटी के विवाह को लेकर हर माता पिता चिंतित रहते हैं। बेटी की उम्र विवाह योग्य हो जाने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता उसकी शादी कराना ही रहती है। मगर बेटी के विवाह के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसके लिए अच्छा लड़का ढूंढने में आती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि काफी खोजबीन के बाद भी अच्छा रिश्ता नहीं मिल पाया है। अपनी बेटी के लिए अच्छा लड़का और अच्छा परिवार ढूंढने में आने वालो परेशानी वास्तु दोष के कारण भी हो सकती है। अगर आपको भी शादी के लिए अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो यहां बताए टोटकों को एक बार आजमा कर जरूर देखें। साल 2020 में आपकी शादी की संभावना बढ़ जाएगी।

शिवजी की पूजा और व्रत करें
जिन लड़कियों की उम्र शादी योग्य हो गयी है उनके लिए शिवजी का व्रत रखना काफी लाभदायक होता है। इन्हें 16 सोमवार के व्रत रखने चाहिए। नए साल में आप पहले सोमवार से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। हर सोमवार मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। व्रत कथा पढ़कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लें।

हल्दी पानी से करें स्नान
जो लड़कियां विवाह योग्य हैं लेकिन अच्छे प्रस्ताव मिलने में देरी हो रही है वो अपने नहाने के पानी में जरा सी हल्दी मिला ले। रोज हल्दी मिले पानी से स्नान करने से शादी की संभावना बढ़ जाती है।

लाल कपड़े पहने
यदि लड़की के परिवार वाले किसी के यहां उसके रिश्ते की बात करने जा रहे हैं तो उस दिन कन्या को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। घर के सदस्यों को अपने हाथ से मीठा खिलाकर लड़के वालों के घर भेजना चाहिए। संभव हो तो कन्या को इस दिन अपने बाल खुले छोड़ देने चाहिए।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
शादी के लिए अच्छा घर परिवार ना मिल पा रहा हो तो ऐसे में प्रभु की शरण में जाना बेहतर उपाय है। लड़की को रोज सुबह जल्दी उठकर नहाना चाहिए और साफ़ वस्त्र धारण करने चाहिए। घर या फिर पास के मंदिर में जाकर धुप-बत्ती जलाना चाहिए। इसके बाद शांत मन से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

केले के पेड़ की पूजा करें
हिंदू धर्म में केले के पेड़ को काफी पूजनीय माना गया है। मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कन्या को गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति का स्मरण करना चाहिए और केले के पेड़ के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के वृक्ष के सामने गुरु के 108 नामों का जप करना चाहिए। यदि संभव हो तो लड़की को गुरुवार के दिन व्रत भी रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications