Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए राशि के अनुसार कौन सा रत्न है आपके लिए शुभ

ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हम कई तरह के पूजा पाठ अथवा टोटके करते हैं किंतु इस समस्या का हल हम रत्नों द्वारा भी पा सकते हैं। हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और हर ग्रह किसी न किसी राशि से इसलिए अगर अपनी राशि के अनुसार आप सही रत्न का चुनाव कर, इसे पहनते हैं तो इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। लेकिन याद रहे कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले उसकी ठीक तरह से पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए ताकि आप किसी गलत रत्न को ना पहन लें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
आज हम आपको बताएंगे किस राशि के जातक के लिए कौन सा रत्न शुभ और फलदायक है साथ नवग्रहों से कौन सा रत्न जुड़ा हुआ है।

तो आइए सबसे पहले जानते हैं राशि के अनुसार रत्नों के बारे में।
मेष: इस राशि के जातकों का स्वभाव ज़िद्दी और क्रोधी होता है जिसके कारण इनके कई काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं इसलिए इन्हे मूंगा अथवा गारनेट रत्न धारण करना चाहिए ताकि इनका दिमाग शांत रहे और इनकी सफलता में कोई बाधा न उत्पन्न हो।
वृषभ: इस राशि के जातक शांत और धैर्यवान होते हैं। इसके अलावा ये बहुत ही भावुक होते हैं इसलिए अकसर लोग इनके भावुक होने का फायदा उठाते हैं और इन्हें धोखा मिलता है। इस वजह से इन्हें हीरा धारण करना चाहिए। इससे ये बुरी संगत से भी बचे रहेंगे।
मिथुन: मिथुन राशि वाले लोग बड़े मेहनती होते हैं लेकिन इन्हें अपनी मेहनत का फल बहुत देर में मिलता है। अगर इस राशि के जातक पन्ना धारण कर लें तो इन्हें सफलता का स्वाद चखने के लिए ख़ास इंतज़ार नहीं करना होगा।
कर्क: इस राशि के जातक ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं साथ ही ये बुद्धिमान भी होते हैं। लेकिन इनका हठी स्वभाव कई बार इनकी सफलता की राह में सबसे बड़ी अड़चन साबित होता है। खुद को शांत रखने के लिए इन्हें मोती धारण करना चाहिए। मोती इनके लिए बहुत लाभप्रद रत्न है।
सिंह: सिंह राशि वालों का जीवन उतार चढ़ाव से भरा होता है। इन्हें सफलता पाने के लिए बहुत ही कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। इनके लिए माणिक्य, रेड ओपल या गारनेट धारण करना काफी फायदेमंद साबित होगा।
कन्या: इस राशि के जातक बड़े ही भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटना इन्हें खूब अच्छी तरह से आता है लेकिन इनकी भावुकता कभी कभी इनके लिए नुकसानदायक साबित हो जाती है। इसलिए कन्या राशि वालों को पन्ना धारण करना चाहिए।
तुला: वैसे तो इस राशि के जातक में बहुत सी खूबियां होती हैं लेकिन दूसरों पर अपना वर्चस्व साबित करने की इनकी आदत इन्हें नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा इनका स्वार्थी स्वभाव भी इनके लिए कई बार परेशानी खड़ी कर देता है। पैसा कमाने के लिए ये जी तोड़ मेहनत करते हैं। इनके लिए ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज धारण करना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक: इस राशि के जातक बहुत ही शांत और धैर्यवान होते हैं। साथ ही यह बहुत मेहनती होते हैं लेकिन छोटी सी छोटी चीज़ों के लिए भी इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर सफलता इनके हाथ लगती है। अगर ये मूंगा धारण कर लें तो इन्हें इनके प्रयासों में जल्दी ही सफलता मिलेगी।
धनु: धनु राशि वाले जातक किसी भी कार्य को बहुत ही तेज़ी से करने में सक्षम होते हैं लेकिन ये अपने कार्य पूरे नहीं कर पाते बल्कि दूसरों के भरोसे उसे छोड़ देते हैं। इनकी ये आदत कई बार इनके लिए नुकसान का कारण बन जाती है। ऐसे में अपने इरादों को मज़बूत करने के लिए इन्हें पुखराज धारण करना चाहिए।
मकर: मकर राशि के जातक बहुत ही नरम दिल और भावुक होते हैं। ये परिश्रमी भी होते हैं लेकिन हमेशा किसी न किसी चिंता से घिरे रहते हैं। इन्हें परिवार का भी सहयोग नहीं प्राप्त होता और अपने प्रयासों में इन्हें सफलता भी बहुत ही देर से मिलती है। इसलिए अगर ये नीलम धारण कर लें तो इनका भाग्य पक्ष मज़बूत हो जाएगा।
कुम्भ: इस राशि वाले लोग बहुत ही होशियार और ज्ञानी होते हैं। लेकिन इन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां अकसर परेशां करती है जिसके कारण ये शारीरिक रूप से बहुत ही कमज़ोर रहते हैं। यही वजह होती है कि ये चाहकर भी पूरी मेहनत नहीं कर पाते। ऐसे में इन्हें नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इससे इनकी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
मीन: मीन राशि वाले जातकों को भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आती है। हालांकि ये उत्साह से लबरेज़ रहते हैं लेकिन फिर भी शारीरिक कमज़ोरी इन्हें अकसर आगे बढ़ने से रोक देती है। ऐसे में इनके लिए पुखराज शुभ रत्न माना गया है।
नवग्रह और उनसे जुड़े रत्न
1. सूर्य को शक्तिशाली बनाने के लिए आप माणिक्य धारण करें।
2. मोती पहनने से चन्द्रमा को शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
3. मूंगा मंगल ग्रह को शक्तिशाली बनता है।
4. बुध ग्रह के लिए रत्न पन्ना होता है।
5. गुरु (बृहस्पति) के लिए पुखराज धारण करना चाहिए।
6. शुक्र ग्रह को शक्तिशाली बनाने के लिए हीरा धारण करें।
7. शनि ग्रह की शांति के लिए नीलम रत्न शुभ होता है।
8. राहु के लिए गोमेद धारण करना चाहिए।
9. केतु के लिए लहसुनिया रत्न पहनने से फायदा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
